Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 16 No Rule Policy Could Create a Lot of Trouble for Salman Khan Hosted Reality Show - Entertainment News India

कहीं Bigg Boss 16 को भारी ना पड़ जाए NO RULE पॉलिसी! बना रहेगा इन चीजों का खतरा

Bigg Boss 16 Rules: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस में इस बार सारे नियमों को ताक पर रख दिया जाएगा। मेकर्स इस बार नो रूल पॉलिसी के साथ बिग बॉस सीजन 16 को लेकर आए हैं जो मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 06:19 PM
हमें फॉलो करें

Bigg Boss 16 No Rule Policy 2022: सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रियलिटी टीवी सो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में मेकर्स ने कई बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो में इस बार तमाम ऐसी चीजें होंगी जो पहले कभी नहीं हुई हैं। इन्हीं में एक है बिग बॉस का खुद गेम में होना और NO RULE पॉलिसी को लागू किया जाना। यह सुनने में जितना दिलचस्प लगता है उतना ही खतरनाक भी है। चलिए जानते हैं उन दिक्कतों के बारे में जो इस नियम को लागू करने से मेकर्स को झेलने पड़ सकती हैं।

मारपीट में होगी सारी हदें पार
बिग बॉस हाउस ऐसी जगह है जहां पर विपरीत स्वभाव वाले लोगों को एक साथ एक ही छत के नीचे रहना होता है। बिग बॉस के घर में जहां दोस्ती और प्यार होता है तो वहीं कट्टर दुश्मनी भी होती है। बिग बॉस हाउस में पहले भी जमकर मारपीट करते लोगों को देखा गया है। वो भी तब जब शो में एक दूसरे पर हाथ छोड़ने की मनाही है। लेकिन बिग बॉस (Bigg Boss 16) में इस बार NO RULE पॉलिसी है। ऐसे में झगड़े सारी हदें पार कर सकते हैं। गुस्से में कौन कंटेस्टेंट क्या कर बैठेगा, कहना मुश्किल है।

दीवारें लांघ कर भागेंगे खिलाड़ी?
बिग बॉस हाउस में सेलेब्रिटीज के लिए सारी लग्जरीज और बुनियादी जरूरत की चीजों के बिना रहना आसान नहीं होता। जिन स्टार्स ने कभी झाड़ू-पोछा और बर्तन तक नहीं किया होता उन्हें बिना सुख-सुविधाओं के रहना पड़ता है। ऐसे में कई बार ऐसा देखने को मिला है कि सेलेब्रिटीज बिग बॉस हाउस की दीवारें लांघकर भागने की कोशिश करते हैं। नो रूल पॉलिसी की वजह से खिलाड़ियों के ऐसा करने का खतरा बहुत बढ़ जाएगा।

बिग बॉस 16 में जमकर होगा गाली-गलौज?
बिग बॉस द्वारा हर सीजन में एक नियम जरूर रखा जाता है कि भाषा की मर्यादा लांघने पर सलमान खान खिलाड़ियों को टोक देते हैं और उन्हें अपनी हद में रहने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या नो रूल पॉलिसी में लोगों का भाषा की सारी सीमाएं तोड़कर कंटेस्टेंट महिलाओं के साथ अपने बर्ताव की सारी सीमाएं नहीं तोड़ देंगे? मेकर्स के लिए यह भी मुश्किल का सबब बन सकता है।

बिग बॉस की प्रॉपर्टी को भी रहेगा खतरा!
बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर अभी तक एक्शन किया जाता था या फिर खिलाड़ियों को पनिशमेंट दिया जाता था। लेकिन इस बार नो रूल पॉलिसी में यह खतरा भी बढ़ जाएगा। टास्क के दौरान या आपसी झगड़े में खिलाड़ी बिग बॉस हाउस में जमकर तोड़ फोड़ करेंगे और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं होगा।

लिपलॉक से लेकर इंटीमेसी तक सब होगा!
बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट जब एक दूसरे के नजदीक आते हैं तो कई बार वो यह भूल जाते हैं कि कैमरा सब कुछ देख रहा है। कंबल में रोमांस करना हो या फिर बाथरूम में जाकर इंटीमेट होना। इस बार अगर नो रूल पॉलसी है तो कंटेस्टेंट कैमरे के सामने ही सारी हदें पार करने लग जाएंगे और फिर शायद टीवी पर शो दिखाना ही मुश्किल हो जाए।

ऐप पर पढ़ें