Bigg Boss 13: भांजी-भतीजे ने कराई रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बिग बॉस में फैमिली राउंड चल रहा है जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आए। ऐसी खबर थी कि रश्मि देसाई की मां उनसे मिलने आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रश्मि के परिवार से उनके भाई के बच्चे आए।...

Bigg Boss 13: भांजी-भतीजे ने कराई रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

बिग बॉस में फैमिली राउंड चल रहा है जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आए। ऐसी खबर थी कि रश्मि देसाई की मां उनसे मिलने आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रश्मि के परिवार से उनके भाई के बच्चे आए। दोनों को देखते ही रश्मि खुशी से कूद पड़ीं। वह दोनों बच्चों के गले लगीं और रोने लगीं। रश्मि दोनों को बहुत टाइट गले लगाती हैं जिससे साफ पता चल रहा था कि वो अपने परिवार को कितना मिस कर रही थीं। दोनों बच्चों ने खूब मस्ती की, इतना ही नहीं उन्होंने तो सिद्धार्थ और रश्मि के बीच दोस्ती भी कराई। 

रश्मि के भतीजे ने कहा, 'आप दोनों हमेशा लड़ते क्यों हो'। आप दोनों अब दोस्ती कर लो। इसके बाद वह रश्मि और सिद्धार्थ को हाथ मिलाने को कहते हैं और फिर दोनों को हग करने के लिए बोलते हैं।

रश्मि और सिद्धार्थ हंसते हुए एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस बीच यह भी दिखाया गया कि जब सभी के घरवाले आते हैं तो रश्मि इमोशनल हो जाती हैं और सिद्धार्थ उन्हें संभालने जाते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं क्या हुआ जिसके बाद रश्मि रोते हुए कहती हैं कि सबके मम्मी-पापा आए। फिर सिद्धार्थ, रश्मि को सपोर्ट करते हैं और उन्हें पानी भी पिलाते हैं।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिलेशन को लेकर हिमांशी खुराना ने बताई यह सच्चाई

Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली और विशाल के झगड़े से दुखी एक्ट्रेस की मां, कहा- सारी हदें पार कर दी है

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

अब इन सबके बाद क्या सिद्धार्थ और रश्मि के बीच वापस दोस्ती हो जाएगी या दोनों के बीच का कोल्ड वॉर चलता रहेगा। ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 13: भांजी-भतीजे ने कराई रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती