Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 13 Mallika Sherawat Gets Flirty With Salman Khan watch video

Bigg Boss 13: सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती दिखीं मल्लिका शेरावत, फिर सबके सामने कही ये बात

इस हफ्ते का वीकेंड का वार बड़ा ही तगड़ रहा। जहां एक तरफ रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई ने गंभीर माहौल बनाया, वहीं मल्लिका शेरावत ने शो में आकर ग्लैमरस का मजेदार तड़का दिया। मल्लिका ने...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 22 Dec 2019 05:23 PM
हमें फॉलो करें

इस हफ्ते का वीकेंड का वार बड़ा ही तगड़ रहा। जहां एक तरफ रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई ने गंभीर माहौल बनाया, वहीं मल्लिका शेरावत ने शो में आकर ग्लैमरस का मजेदार तड़का दिया। मल्लिका ने घरवलों और सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। अब कलर्स ने ट्विटर पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि मल्लिका सलमान के साथ 'जलेबी बाई' गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद मल्लिका, सलमान को टास्क देती हैं और उनसे अपनी तारीफ करने को कहती हैं। सलमान फिर उनकी तारीफ में कहते हैं कि वो स्टनिंग, खूबसूरत और फन लविंग हैं।  

मल्लिका फिर सलमान के हाथों को अपने हाथों में लेकर आंखों में देखते हुए 3 शब्द बोलने को कहती हैं। सलमान देखते हैं और कहते हैं, 'हाथ छोड़िए न...'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

सलमान के ये कहने पर मल्लिका हाथ छोड़ती हैं और वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

इस बीच ऐसा भी होता है कि सलमान, मल्लिका को हॉट कहते हैं तो मल्लिका उनसे पूछती हैं कितनी हॉट जिसके बाद सलमान शर्माकर हंसने लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

बता दें कि सलमान के साथ-साथ मल्लिका ने घर के मेल कंटेस्टेंट्स के साथ भी खूब मस्ती की। मल्लिका ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के साथ भी काफी हॉट डांस किया। 

 

ऐप पर पढ़ें