Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़बिग बॉसbigg boss 13 khesari lal yadav ne badla look to ghar walon ne kuch aise kia pareshan

Bigg Boss 13: खेसारी लाल यादव ने बदला लुक, तो घर वालों ने कुछ ऐसे किया परेशान

बिग बॉस में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने धमाका मचा दिया है। खेसारी शो में खूब मस्ती करते रहते हैं। अब हाल ही में खेसारी ने नया लुक लिया है। खेसारी को ये लुक देखकर फैन्स से लेकर घरवाले तक सभी चौंक...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 19 Nov 2019 10:59 AM
हमें फॉलो करें

बिग बॉस में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने धमाका मचा दिया है। खेसारी शो में खूब मस्ती करते रहते हैं। अब हाल ही में खेसारी ने नया लुक लिया है। खेसारी को ये लुक देखकर फैन्स से लेकर घरवाले तक सभी चौंक गए। हिमांशी खुराना, सिद्धार्थ शुक्ला, हिन्दुस्तान भाऊ ने खेसारी के इस लुक के खूब मजे लिए। खेसारी ने हालांकि सभी को ऐसा करने से मना किया, लेकिन फिर सभी मिलकर उन्हें छेड़ते हैं। वहीं हिमांशी तो उनसे मजाक में फ्लर्ट करने भी लगती हैं।

बता दें कि खेसारी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में खेसारी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ दिनों पहले सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें कहा था कि वो स्लो खेल रहे हैं, लेकिन अब खेसारी पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

खेसारी के ठीक है गाने के नए वर्जन ने मचाया तहलका....

खेसारी का पॉपुलर भोजपुरी सॉन्ग ठीक है का नया वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को जी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया है। खेसारी के गानों का क्रेज इस गाने के व्यूज से पता चल रहा है।

ऐप पर पढ़ें