बिग बॉस 20 से बाहर हुए काजी तौकीर? टीम ने जारी किया 'रॉकस्टार' का हेल्थ अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

Qazi Touqeer Health Update: क्या वाकई काजी तौकीर बिग बॉस हाउस में तबीयत बिगड़ने की वजह से बाहर हो गए हैं? उनकी टीम ने अपडेट जारी किया है।

Qazi Touqeer
काजी तौकीर की टीम ने जारी किया एक्टर का हेल्थ अपडेट।

बिग बॉस 20 के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक काजी तौकीर पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे हैं। बिग बॉस की मेडिकल टीम बीच-बीच में उनकी जांच कर रही है और वह इस सबके बावजूद दर्शकों को अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। खबर थी कि काजी को उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत के चलते बिग बॉस हाउस से बाहर होना पड़ सकता है, और अब उनकी टीम ने मॉडल-सिंगर की सेहत और बिग बॉस 20 में उनके रहने या न रहने के बारे में अपडेट जारी किया है। टीम ने बताया है कि काजी अभी भी बिग बॉस हाउस में ही हैं। हाल ही में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था।

काजी की टीम ने जारी किया यह अपडेट

टीम ने बताया है कि काजी की सेहत से जुड़े अपडेट पाने के लिए वो लगातार बिग बॉस टीम के साथ टच में हैं। टीम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "काजी परिवार के लिए एक दिल छू लेने वाली खबर है। हमारा रॉकस्टार काजी बिग बॉस हाउस में पिछले कुछ दिनों से बुखार में है और उसे जब भी मौका मिल रहा है वह जरूरत के लायक आराम करने की कोशिश कर रहा है।" टीम ने बताया है कि काजी कमजोरी और फीवर के बावजूद अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बीमारी के बावजूद डटे रहे काजी तौकीर

काजी तौकीर की टीम ने अपने पोस्ट में बताया, "हाल ही में जब वह काफी कमजोर महसूस कर रहा था तो उसे मेडिकल रूम ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। वह फिर भी बिग बॉस हाउस के अंदर डटा हुआ था, और अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस टीम के साथ टच में बना हुआ था। चीजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देने के कोशिश करते हुए काजी ने पार्टिसिपेट करना, सबका मनोरंजन करना और सबको पॉजिटिव फील कराना जारी रखा। हमारा रॉकस्टार ऐसा ही है।"

फिर उसी एनर्जी के साथ लौटेगा रॉकस्टार

पोस्ट के आखिर में काजी की टीम ने लिखा है कि हम सभी से विनती करते हैं कि आप शांति बनाए रखें, उस पर भरोसा रखें और काजी पर अपने प्यार की बरसात करते रहें, उसके लिए दुआ करें और उसे पॉजिटिव एनर्जी भेजें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे, और एक बार वह वापस ठीक हो जाएगा, तो हमें पता है कि हमारा सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपने उसी औरा के साथ लौटेगा, वह ऊर्जा जिसे रोकना नामुमकिन हो जाता है। तब तक उसे सपोर्ट करते रहिए और प्यार पहुंचाते रहिए। हम सभी तुम्हारे साथ हैं काजी। साफ है कि काजी अभी भी शो का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन क्या वह जल्दी ठीक होंगे? इसके अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबिग बॉस 20 से बाहर हुए काजी तौकीर? टीम ने जारी किया 'रॉकस्टार' का हेल्थ अपडेट