काजी तौकीर पहले भी कर चुके हैं 'बिग बॉस' जैसा शो, तब यह सुपरस्टार था होस्ट, जानें किसने उठाई विनर की ट्रॉफी

लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 20: अगर आप अभी भी काजी तौकीर को कोई हल्का फुल्का कंटेस्टेंट समझ रहे हैं तो जरा एक बार फिर सोच लीजिए। काजी के पास सिर्फ टैलेंट ही नहीं बल्कि इस तरह के शोज का तजुर्बा भी है।

Qazi Touqeer
काजी तौकीर बिग बॉस में आने से पहले भी ऐसे ही एक शो का हिस्सा रह चुके हैं।

'बिग बॉस 20' इस वक्त अपने चरम पर है। शो पर हर दिन नए टास्क के साथ ही कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुके हैं। वहीं सलमान खान भी इस अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में सलमान और शो के कॉन्सेप्ट की तो चर्चा हो रही है, लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो न सिर्फ अपने फैंस, बल्कि स्टार्स का भी फेवरेट बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' शो पर जो भी स्टार आता है, वो बिना उसकी तारीफ किए खुद को रोक नहीं पाता, अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, काजी तौकीर की। काजी बिग बॉस के घर के सबसे ज्यादा एंटरटेनर कंटेस्टेंट हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'बिग बॉस 20' से पहले भी काजी सेम ऐसा ही एक रियलिटी शो कर चुके हैं। हालांकि, उस शो के विनर का खिताब वो जीत नहीं पाए थे। आइए जानते हैं उस शो के बारे में...

'बिग बॉस 20' से पहले इस शो में आए थे नजर

काजी तौकीर के हम जिस रियलिटी शो की बात कर रहे हैं उसका नाम 'सरकार की दुनिया' है। ये शो 2 मार्च 2009 से 3 जुलाई 2009 तक रियल टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस रियलिटी टेलीविजन शो 'सरकार की दुनिया'(Sarkaar Ki Duniya) के होस्ट फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा थे।

कौन-कौन था इस शो में

काजी तौकीर के अलावा संजीव गुप्ता, रशीद अली, नंदिनी लाल, श्वेता रावत, नीरू गोस्वामी, मुस्कान अरुण भोसले, कुनिका बनर्जी, नवल दत्ता, शमोन अहमद, जतिंदर पाल सिंह, पुनीश शर्मा बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।

कौन था इस शो का विनर

रियलिटी शो 'सरकार की दुनिया' के विनर का ताज पुनीत शर्मा के सिर पर सजा था। पुनीत को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। शो के अंतिम चार (Top 4) प्रतिभागियों में पुनीश, अली मुगल, राशिद और संजू शामिल थे। बता दें कि पुनीत 'बिग बॉस 11' में भी नजर आए थे।

'फेम गुरुकुल' के विनर

बता दें कि 'बिग बॉस 20' से पहले काजी तौकीर 'फेम गुरुकुल' में नजर आए थे। ये एक सिंगिंग रिएलिटी शो था। काजी का सामना इस शो में दिग्गज सिंग अरिजीत सिंह के सामने हुआ था। हालांकि, इस शो की ट्रॉफी काजी ने जीती थी। ये शो साल 2005 में आया था।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसकाजी पहले भी कर चुके हैं 'बिग बॉस' जैसा शो, जानें किसने उठाई विनर की ट्रॉफी