माही विज को बिग बॉस में भेजना चाहते थे एक्स पति जय, बोले- अब पिता और बेटी का रिश्ता और...

लाइव हिन्दुस्तान
share

जय भानुशाली की एक्स पत्नी माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 शो में नजर आ रही हैं। जय ने बताया कि वह चाहते थे कि माही बिग बॉस शो में जाएं और इसकी 2 वजह थीं।

jay bhanushali, tara and mahhi vij
माही विज को बिग बॉस में भेजना चाहते थे एक्स पति जय

माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। माही और जय ने इसी साल जनवरी में सेप्रेशन का अनाउंसमेंट किया था। अब क्योंकि माही बिग बॉस शो में हैं तो उनकी बेटी तारा, फिलहाल जय के साथ हैं। जय से अब पूछा गया कि कैसे वह इस चीज को मैनेज कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे से टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

बेटी तारा को संभालने पर क्या बोले जय

जय ने एंटरटेनमेंट टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'खैर, मैं मैनेज नहीं कर रहा हूं। मैं तारा के साथ इस टाइम को एंजॉय कर रहा हूं। मुझे लगता है कि पिता और बेटी का बॉन्ड अब स्ट्रॉन्ग हो गया है। यही 2 वजह है कि मैं चाहता था कि माही बिग बॉस के घर जाए। एक तो मैं चाहता था कि माही बिग बॉस के अंदर जाए और शो जीते और दूसरा मुझे बेटी के साथ भी ज्यादा टाइम स्पेंड करने को मिला।'

माही और जय की अलग होने की अनाउंसमेंट

बता दें कि जय और माही ने इसी साल जनवरी 2026 में अलग होने की घोषणा की थी। दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर किया था कि अब दोनों अलग हो रहे हैं। लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों मिलकर तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर की परवरिश करेंगे।

जय एंजॉय कर रहे बेटी संग काम

खैर माही जहां फिलहाल बिग बॉस में अपना गेम खेल रही हैं, वहीं जय तो तारा के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह तारा संग कई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हैं।

माही से अलग हुईं उदिति

माही और उदिति शो के शुरुआत से साथ थे। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे और साथ में गेम खेलते थे। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच दरार आ गई। उदिति फिलहाल घर की कैप्टन हैं। उदिति ने माही को कहा कि आप चॉपिंग करोगे तो माही बोलती हैं कि मुझे चॉपिंग नहीं आता, मैं नहीं करती हूं। इस पर उदिति पूछती हैं कि क्या आप ये जानबूझकर कर रही हो तो माही बोलती हैं कि बात मत आगे बढ़ाओ और चल यहां से। उदिति फिर बोलती हैं कि आप बात करने की तमीज सीखें।

अरिशफा ने भी बनाई माही-काजी से दूरी

वहीं अरिशफा खान भी अब माही और काजी तौकीर से दूरी बनाए हुई हैं। वह और उदिति, अपना-अपना खाना डाइनिंग टेबल से लेकर बाहर गार्डन एरिया में जाती हैं। वहीं माही डाइनिंग टेबल पर ही खाना खा रही होती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसमाही विज को बिग बॉस में भेजना चाहते थे एक्स पति जय, बोले- अब पिता और बेटी…