बिग बॉस का घर है भूतिया! किसी को दिखी आत्मा, किसी को हुई मारने की कोशिश, डर से कांप गई थी इन स्टार्स की रूह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 क्या आप जानते हैं बिग बॉस में गए कई कंटेस्टेंट को घर में किसी अनजान शक्ति यानी 'आत्मा' के होने का अहसास हुआ।

Bigg Boss house is haunted
बिग बॉस के घर भूतिया?

'बिग बॉस 20' को लेकर सोशल मीडिया पर इस वक्त जबदस्त माहौल सेट है। इस शो धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। जी हां, 'बिग बॉस 20' आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस शो को लेकर कई खास अपडेट्स सामने आ रहे हैं। साथ ही शो के लेटेस्ट प्रोमो भी आने शुरू हो गए हैं। हर बार नए सीजन के साथ ही 'बिग बॉस' के पिछले पुराने सीजन की भी चर्चाएं होनी शुरू हो जाती हैं।

हर बार बिग बॉस के घर के नए थीम और नए तरीके से बनाया जाता है। अपने घर के इंटीरियर को लेकर ये शो हमेशा ही सुर्खियों में रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं बिग बॉस में गए कई कंटेस्टेंट को घर में किसी अनजान शक्ति यानी 'आत्मा' के होने का अहसास हुआ। शो के कई कंटेस्टेंट ने अपने डरावने एक्सपीरियंस भी शेयर किए हैं।

ईशा सिंह

'बिग बॉस 18' के जेल वाले हिस्से में रहने के दौरान ईशा सिंह को एक डरावनी महिला की आवाजें सुनाई दी थी। ईशा ने बाद में अपना ये डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया था। जिसे उन्होंने देने का अनुभव शेयर किया था।

हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना का एक्सपीरियंस काफी डरावना था। उन्होंने बताया था कि मैंने रात में एक लड़की को देखा था और ऐसा लगा किसी ने मेरी छाती पर कुछ भारी चीज रख दी है। हिमांशी ने शो से निकलने के बाद भी इसका जिक्र किया था।

राजीव अदातिया

राजीव अदातिया ने रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 15' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। राजीव ने बताया था कि वह और प्रतीक सहजपाल एक साथ बैठे थे। उन्हें ऐसा लगा कि कोई लड़की उनके सामने से गई है और वह गायब हो गई।

पवित्र पुनिया

एक्ट्रेस पवित्रा ने बताया था कि उन्हें घर के गार्डन एरिया में अपनी गर्दन पर किसी के थप्पड़ मारने जैसा डरावना एहसास हुआ था। इस बात से वो काफी डर गई थीं।

शहनाज गिल

शहनाज गिल

एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी घर के अंदर किसी के होने का डरावना अनुभव किया था। शहनाज का एक क्लिप खूब वायरल हुआ था। शहनाज और देवोलीना एक साथ सोफे पर बैठी होती हैं और शहनाज को तुरंत कोई नजर आता है। उसे लगता है कोई आत्मा है वह डरकर खड़ी हो जाती है।

अर्शी खान

अर्शी खान को सीजन 11 के दौरान किचन और आसपास के एरिया में किसी के चलने और मुंह पर आकर चिल्लाने का आभास हुआ था।

सना मकबूल खान

बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आई सना मकबूल खान ने एक बार बताया था कि रात को उन्होंने ऐसा लगा कि जैसे कोई उनके आस-पास घूम रहा है। इस बात से वो काफी डर गई थीं और उन्हें रात को घर में डर लगने लगा था।

rakhi sawant

राखी सावंत

राखी सावंत को भी बिग बॉस के घर में डरावना अहसास हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कोई तकिए से उन्हें मारने की कोशिश कर रहा है।

कृतिका मलिक

कृतिका मलिक ने बताया था कि उन्हें रात को ऐसा लग रहा था कि कोई मेरे पैर खींच रहा है और किसी ने उनकी सांस बंद करने की कोशिश की।

अभिनव शुक्ला

एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी बताया था कि घर में कुछ गलत जरूर है। उन्होंने नेगेटिव एनर्जी होने की बात कबूली थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबिग बॉस का घर है भूतिया! किसी को दिखी भटकती आत्मा, किसी को हुई मारने की कोशिश