Bigg Boss 20 : पहले ही हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स, किसका होगा पहला जीवनदान खत्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। जानें इस हफ्ते किन कंटेस्टेंट्स पर उनके पहले जीवनदान खत्म होने की तलवार लटकी है।

bigg boss 20 nominated contestants
बिग बॉस 20 में पहले हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और पहले ही दिन से शो में हंगामे हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से पहले से ही भिड़ रहे हैं। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। अब शो का पहला वीकेंड का वार आने वाला है और ऐसे में सबको देखना है कि पहले हफ्ते कौनसा कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा। इस बीच इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है।

बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं वो हैं लव गिल, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, कनिका मान। इसके बाद लिखा गया है कि आपको क्या लगता है कि किसको ऑडियंस के सबसे कम वोट मिलेंगे और कौन अपना जीवनदान खोएगा।

क्या है जीवनदान

दरअसल, अब तक क्या होता था कि जब कंटेस्टेंट नॉमिनेट होता था और जिसे सबसे कम वोट मिलते थे वो डायरेक्ट घर से बाहर हो जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हर कंटेस्टेंट को 2 जीवनदान मिले हैं। अब जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे वो बाहर तो नहीं होगा, लेकिन अपना एक जीवनदान खो देगा। जो कंटेस्टेंट अपने दोनों जीवनदान खो देवा वो शो से बाहर हो जाएगा।

लोगों के रिएक्शन

इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और सब अपने ओपीनियन दे रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि या तो अर्शिफा या फिर उदिति अपना एक जीवनदान खोएंगे।

कैप्टेंसी रेस

वहीं बिग बॉस के घर का पहला कैप्टन बनने का टास्क होने वाला है। कुशल तंवर अका गुल्लू, आसिफ खान और युंग डीएसए अका हर्ष के बीच कैप्टेंसी की रेस होने वाली है। देखते हैं इस रेस में कौन बाजी मारता है और कौन पहला कैप्टन बनेगा। वहीं जो विनर बनेगा उसको रूम नंबर 20 सरप्राइज मिलेगा।

शो में कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, रीति तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, लव गिल, कुशाल तंवर, तनमय सिंह, हर्ष मछारे, रोहेद खान, रिया यादव समेत 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं।

शो में हो रही हैं खूब लड़ाई

बता दें कि शो में अब तक 2 बड़ी लड़ाई हो गई हैं। पहले काजी और युंग के बीच लड़ाई हुई मिमिक्री की वजह से। इसके बाद अर्शिफा की आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच भी लड़ाई हुई। अर्शिफा का कहना है कि उन्हें छोटी ना समझा जाए। आम्रपाली और माही के बीच उनकी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबिग बॉस 20 के पहले हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स, किसका होगा जीवनदान खत्म