Bigg Boss 20: 'तेरे बाप दे रहा है पैसे?, माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती

लाइव हिन्दुस्तान
share

कंटेस्टेंट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब माही विज ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब उन्होंने पैसे की दिक्कत झेली।

 Bigg Boss 20 Mahhi Vij Breaks Down
बिग बॉस 20 में छलका माही विज का दर्द

Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में घर का पूरा माहौल इस वक्त काफी बदला हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से दो कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। कंटेस्टेंट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब माही विज ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब उन्होंने पैसे की दिक्कत झेली। आइए जानते हैं माही ने क्या कहा?

बचपन में माही ने झेली पैसों की तंगी

हालिया एपिसोड किचन में शुरू हुई जंग के साथ हुई, जहां माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। माही ने कहा कि हमेशा ही किचन में उन्होंने पक्षपात महसूस होता है, उससे उन्हें परेशानी होती है। इसके बाद माही ने अमन से बात करते हुए इसी स्थिति को अपने बचपन की यादों से जोड़ा और खुलासा किया कि एक लोवर मिडिल क्लास फैमिली से होने के कारण उन्होंने इस तरह की घटनाओं का अनुभव किया। ये बात कहते हुए माही ने थोड़ी इमोशनल भी नजर आईं।

रिश्तेदार ने बोला, 'तेरे बाप दे रहा है पैसे?'

माही ने कहा, 'मुझे ऐसी कोई समस्या नहीं है मैरी जी से, लेकिन जिस तरह से वह रसोई में पक्षपात करती है, वह अच्छा नहीं है। मुझे अपने बचपन की याद आने लगती है, जिससे मुझे दुख होता है। मैं लोवर मिडिल क्लास फैमिली से हूं। हम बचपन में कभी रेस्टोरेंट नहीं गए। हम रेस्टोरेंट रिश्तेदारों के साथ गए थे। मेरी बहन ने बोला, 'कॉर्न का सूप पीना है,' तो रिश्तेदार ने बोला, 'तेरे बाप दे रहा है पैसे?' और मैं आज भी उनके बच्चों के साथ अच्छे से व्यवहार करती हूं और पता है तेरे को, आज सबसे ज्यादा सफल मैं हूं।'

इस कंटेस्टेंट पर गिरी मिड एविक्शन की गाज

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने के साथ ही 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं। 'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, घर से कोई और नहीं, बल्कि रीति तिवारी का मिड एविक्शन हो गया है।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर रीति तिवारी के मिड एविक्शन की खबर सही होती है तो अब घर मे मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसमाही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती