Bigg Boss 20: करण वाही संग ब्रेकअप को उदिति सिंह ने बताया आशीर्वाद, बोलीं- बोलता था कि तुम...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उदिति सिंह ने हाल ही में एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही संग ब्रेकअप पर बात की और बताया कि किस वजह से दोनों के बीच लड़ाई होती थी और क्या हुआ था दोनों के बीच विवाद।

karan wahi and uditi singh
करण वाही से ब्रेकअप पर बोलीं उदिति सिंह

उदिति सिंह बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उदिति अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उदिति और करण वाही कभी रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। अब हाल ही में उदिति ने करण के साथ ब्रेकअप पर बात की और कहा कि उनका ये ब्रेकअप उनके लिए आर्शीवाद की तरह रहा।

उदिति बोलीं ब्रेकअप था आशीर्वाद

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट से बात करते हुए उदिति ने कहा, ‘मेरे लिए ब्रेकअप एक आशीर्वाद की तरह है क्योंकि मेरे पूरे करियर, मेरी पूरी लाइफ, सब कुछ बदल गया।’

क्या हुआ था उदिति और करण के बीच

उदिति ने आगे कहा, ‘हमने लॉकडाउन में ना साथ में पेट लिया, एक गोल्डन रिट्रीवर। उसको लेकर बहुत लड़ाई हुई। कोविड भी था तो सफाई हम दोनों का बड़ा वो था कि मेरे तरीके से अलग सफाई थी, उसकी अलग। फिर थोड़ा डॉमिनेंट भी था कि आपको नहीं आता। हमारे बीच उम्र का फासला था तो बोलते थे कि आप नहीं कर पाओगे और आपको नहीं आता। पार्टनर ही डिमोटिवेट कर रहा है। स्टार्स नहीं मिलते तो हर बात पर लड़ाई होती है।’

कैसे हुई थी उदिति और करण की मुलाकात

इससे पहले उदिति ने बताया था कि कैसे दोनों मिले थे। उदिति ने बताया था कि उन्होंने करण को इंस्टाग्राम पर डीएम किया था और फिर दोनों मिले। करण उस समय लंदन में थे 3 दिन के लिए। 2 महीने की बातचीत के बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया। लॉकडाउन के दौरान उदिति, इंडिया में शिफ्ट हो गईं और एमएनसी में जॉब ढूढ रही थीं। उदिति ने कहा था, हम काफी सीरियस थे और शादी भी करना चाहते थे। शादी वाला चक्कर था।

उदिति ये सब बोलते हुए रोने लगी थीं, इसके बाद माही और बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें हग किया और संभाला।

करण और उदिति 2 साल रहे साथ

करण और उदिति 2 साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में थे और दोनों का 2022 में ब्रेकअप हो गया था। करण फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 15 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर गए हैं। इससे पहले वह रिमिक्स, दिल मिल गए, कुछ तो लोग कहेंगे, झलक दिखलाजा जैसे शोज कर चुके हैं।

इसके अलावा वह बिग बॉस 13 में बतौर गेस्ट बनकर भी आए थे।

वैसे ऐसा भी कहा जा रहा था कि करण बिग बॉस 20 में बतौर गेस्ट आ सकते हैं। हालांकि करण ने इस पर क्लीयर नहीं कहा। लेकिन फैंस चाहते हैं कि करण की भी एंट्री शो में बतौर गेस्ट हो और अगर दोनों का आमना-सामना होता है तो कैसे रिएक्ट करते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसकरण वाही संग ब्रेकअप को उदिति सिंह ने बताया आशीर्वाद, बोलीं- बोलता था कि तुम...