Bigg Boss 20: पहले ही हफ्ते नंबर-1 बना ये कंटेस्टेंट, शॉकिंग है टॉप 5 की लिस्ट, देखें कौन-कौन है शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शो के प्रोमो भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब टॉप की लिस्ट सामने आई, जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है।

Bigg Boss 20 top 5
पहले ही हफ्ते नंबर-1 बना ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस शो ने शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है। शो में इस बार भी कई नामी स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। 'बिग बॉस 20' में टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर सहित 16 कंटेस्टेंट आए हैं, जो एक-दूसरे से आगे निकलने की होड में लगे हैं। देखते ही देखते शो का पहला वीकेंड का वार आ गया है। शो के प्रोमो भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब टॉप की लिस्ट सामने आई, जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है।

पहले जानते हैं आखिरी यानी 5वें पर कौन है?

बिग बॉस लाइवफीड ने 'बिग बॉस 20' शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अरिश्फा खान, चौथे नंबर पर कनिका मान, तीसरे पर गुल्लू हैं।

पहले और दूसरे नंबर ये कंटेस्टेंट

टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp और पहले नंबर पर सिंगर काजी तौकीर हैं। काजी को इस हफ्ते सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वहीं, घर में आते ही काजी की एनर्जी भी देखने लायक है। वो पहले दिन से ही अपने गेम से सभी को इंप्रेस कर रहे हैं। ऐसे में अब जनता ने भी उन्हें पहले हफ्ते में ही अपना प्यार दिया है।

'बिग बॉस 20' को फाइनली मिला उसका पहला कैप्टन

उधर दूसरी तरफ घर को उसका पहला कैप्टन मिल गया। घर के पहले कैप्टन बने हैं यंग डीएसए। कैप्टेंसी की रेस में यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू मुख्य दावेदार थे। वहीं कैप्टन बनते ही यंग डीएसए ने बड़ी रणनीतिक चाल चलते हैं और कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन लेते हैं। वहीं, कनिका भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं, इसे लग रहा था कि दोस्ती निभाएगी, लेकिन गेम के दौरान मैं कोई दोस्ती नहीं निभाऊंगी, दोस्ती इसके बाद।

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबिग बॉस 20: पहले ही हफ्ते नंबर-1 बना ये कंटेस्टेंट, शॉकिंग है टॉप 5 की लिस्ट