Bigg Boss 20 वीकेंड के वार पर सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'रॉकस्टार', लोग बोले- 'अब पूरे सीजन...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देखते ही देखते ही 'बिग बॉस 20' का पहला वीकेंड का वार भी आ गया। वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान घर के एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए उसे 'रॉकस्टार' कहा।

Salman Khan
सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'रॉकस्टार'

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। इस शो के शुरू होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। शो शुरू होने के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। इस बार बिग बॉस हाउस में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इसमें टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर तक ने हिस्सा लिया। शो शुरू हुए अभी महज एक हफ्ता भी नहीं बीता है, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश फुल आप देखने के मिल रहे हैं। हर कोई गेम में बने रहने के लिए जमकर मेहनत करने के साथ सारे दांव पेच लगा रहे हैं। देखते ही देखते ही 'बिग बॉस 20' का पहला वीकेंड का वार भी आ गया। वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान घर के एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए उसे 'रॉकस्टार' कहा। आइए जानते हैं कौन हैं वौ?

ये है वो कंटेस्टेंट

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो सामने आया है। यो प्रामो इंटरनेट पर आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान अपने शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पहले वीकेंड के वार में वो सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से बात करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सलमान ने एक कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की और बाकियों को भी उनकी कॉपी करने को कहा। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सिंगर काजी तौकीर हैं।

सलमान ने काजी को कहा रॉकस्टार

प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, 'इस घर में कितने भी स्टार्स हो, लेकिन रॉकस्टार एक ही है काजी तौकीर। पूरे वीक में आप 'आऊं' करते रहे। मुझे सिखा दो न यार ये I Am A Rockstar...'। इसके बाद काजी अपने स्टाइल में आ जाते हैं और अपने स्टाइल में आई एम ए रॉकस्टार बेबी करने लगते हैं। सलमान घरवालों को भी काजी को कॉपी करने के लिए कहते हैं। लेकिन सलमान ने बात कहा कि लेकिन ये मेरे लिए मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

इस प्रामो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों को सलमान खान का काजी को सपोर्ट करना पसंद आया तो कईयों को ये अच्छा नहीं लगा। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, 'अब पूरे सीजन इसी को हाईलाइट किया जाएगा।' एक लिखता है, 'ये विनर बनने की रेस में है क्या?' ऐसे कई और कमेंट्स इस प्रोमो पर आ रहे हैं।

काजी तौकीर की चालू है ड्रामा

बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड्स में काजी तौकीर ऐसी हरकतें कर चुके हैं कि घरवाले भी उनकी हरकतों से डरने लगे हैं। बीते दिनों काजी तौकीर का ड्रामा इतना बढ़ गया कि बिग बॉस ने उनके लिए डॉक्टर को भेजा। उनकी हरकातें से घरवाले बुरी तरह से डर गए हैं।

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान,काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 20 वीकेंड के वार पर सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'रॉकस्टार'