Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने दिया घरवालों को झटका, अब आएगा खेल का असली मजा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शो से तीन कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच अब शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शो से बेघर हुए एक कंटेस्टेंट की वापसी हो रही है। उसके लौटते ही घर में बवाल मचना तय है।

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
बिग बॉस 20 वीकेंड का वार

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इस वक्त एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये शो दर्शकों के दिलों दिमाग पर भी अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच अब शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शो से बेघर हुए एक कंटेस्टेंट की वापसी हो रही है। उसके लौटते ही घर में बवाल मचना तय है।

मिड-वीक एविक्शन में रीति हुई बाहर

दरअसल, शुक्रवार के एपिसोड में एक मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया। इसका फैसला कैप्टेंसी के तीन दावेदार माही गिल, यंग डीएसए और उदिति सिंह ने मिलकर किया था। रीति के बाहर होने से कुछ सदस्य काफी शॉक्ड थे। वहीं, आम्रपाली दुबे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सभी ने रीति को गेट तक छोड़ने गए थे।

उनकी एक गलती पर घरवालों ने उनके प्रति राय बना ली

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में सलमान खान ने कहा उसे सुनकर कुछ घरवालों के चेहरे का रंग ही उड़ गया। वहीं, कुछ खुशी से उछल पड़े। प्रोमो में सलमान खान, रीति को लेकर घर वालों से पूछा कि उनकी एक गलती पर घरवालों ने उनके प्रति राय बना ली। इस वजह से उन्होंने रीति को घर से बेघर कर दिया। मगर क्या सच में रीति की गलती थी?

सलमान ने दिया घरवालों को झटका

सलमान कहते हैं, 'रीति घर से चली गई, इन लोगों ने उसे चढ़ाया, फिर उसने माफी मांगी। लेकिन तुम लोगों ने उसे दोबारा चांस नहीं दिया कि वो खुद को साबित कर सके कि वो बदल गई है।' सलमान आगे कहते हैं, 'तुम लोगों को लगता है वो चली गई, मैं सोचता हूं वो चली गई, बिग बॉस सोचता है कि वो चली गई, लेकिन इस सीजन का थीम क्या है...'तथास्तु'।' इसे बाद रीति की गाने की आवाज आती है और उसकी आवाज सुनकर सभी चीखने लगते हैं। सब समझ जाते हैं कि रीति वापस आ गई।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर रीति तिवारी के मिड एविक्शन के बाद उनकी वापसी हो चुकी है तो अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसवीकेंड का वार में सलमान खान ने दिया घरवालों को झटका, अब आएगा खेल का असली मजा