Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से हुआ सीजन का पहला मिड-वीक एविक्‍शन, नाम सुनकर फैंस को लगेगा झटका?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने के साथ ही 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं।

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Evicted
सीजन का पहला मिड-वीक एविक्‍शन

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर का पूरा माहौल इस वक्त काफी बदला हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से देा कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। इसी बीच अब 'बिग बॉस 20' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रातों-रात एक सदस्य का पत्ता कट गया है। जी हां, शो में एक मिड-वीक एविक्शन हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि किस पर एविक्शन की गाज गिरी है और यह महाट्विस्ट कैसे आया है?

इस कंटेस्टेंट पर गिरी मिड एविक्शन की गाज

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने के साथ ही 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं। 'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, घर से कोई और नहीं, बल्कि रीति तिवारी का मिड एविक्शन हो गया है।

कैसे हुआ रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्‍शन ?

दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग DSA को सीक्रेट रूम में बुलाया। बिग बॉस ने इन तीनों से कहा कि उन्हें एक अहम फैसला लेना है। उनका ये फैसला घर के एक सदस्य को सफर खत्म कर सकता है। उन्हें आपसी सहमति से यह तय करना था कि ये किसकी एक लाइफलाइन छीनना चाहेंगे, इन तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम दिया। रीति की एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी, ऐसे में वह शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

Mid Week Eviction

विवादों के चलते रीति पर भड़के सलमान खान

दरअसल, 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान, रीति तिवारी पर जमकर भड़ते हैं। वो साफ शब्दों में कहते हैं कि ये अब तक का सबसे बेकार Diss था। सलमान ने रीति से सबसे पहला सवाल किया कि वो काजी से न सिर्फ जलती हैं, बल्कि उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर भी हैं। इस पर रीति जवाब देती हैं कि जलती तो मैं बिल्कुल भी नहीं हूं, मुझे ये एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं। इसके बाद सलमान बोलते हैं कि तुमने जो किया वो सही था। इस पर रीति ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा, उनका इरादा और मतलब गलत नहीं था, लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने रीति से यह भी कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं।

इन पांचों के बीच होगी बॉस मीटर के लिए टक्कर

पिछले हफ्ते बिग बॉस का बॉस मीटर खिताब अरिश्फा खान ने जीता था। वहीं, अब इस खिताब के लिए पांच कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। बॉस मीटर की रेस में पहला नाम घर के कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू का है। वहीं दूसरा नाम माही विज, तीसरा नाम आम्रपाली दुबे, चौथा नाम अमन गांधी और पाचवां नाम रीति तिवारी का है। ये पांचों इस रेस में शामिल हो गए हैं, अब देखना ये है कि इस वीक बॉस मीटर का ताज किसके सिर पर सजेगा।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर रीति तिवारी के मिड एविक्शन की खबर सही होती है तो अब घर मे मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉससलमान के शो से हुआ सीजन का पहला मिड-वीक एविक्शन, बिग बॉस 20 से बाहर हुआ ये सदस्य