Bigg Boss 20 : काजी तौकीर पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- आपको तमीज तो मैं सिखाकर जाऊंगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काजी तौकीर और कनिका मान के बीच हाल ही में मस्ती मजाक भारी बड़ गया। एक्ट्रेस काजी की बात पर इतना भड़क गईं कि उन्होंने सबके सामने कहा कि आपको तमीज सिखाकर जाऊंगी।

kanika mann and qazi touqeer fight
काजी तौकीर से हुई कनिका मान की लड़ाई

बिग बॉस 20 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बवाल बढ़ते जा रहे हैं। अब शो में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच लड़ाई हो गई। शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां कनिका, काजी को बोलती हैं कि आपको तो तमीज सिखाकर जाऊंगी मैं।

क्या हुआ काजी और कनिका के बीच

दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कनिका मान, काजी पर चिल्लाती नजर आती हैं बाकी घरवालों के सामने। काजी को ओवरइंटेलिजेंट कहते हुए कनिका बोलती हैं कि आपको तमीज में ही सिखाकर जाऊंगी। कनिका यहां ही नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने कहा कि मैं आपसे ये चीज चीजें एक्सेप्ट नहीं करती हैं।

माही विज, इस दौरान काजी को बोलती हैं कि भड़की हुई है वो तो इस पर काजी बोलते है तो क्या हुआ।

इसके बाद उदिति बोलती हैं कि सबके साथ मजाक नहीं करना चाहिए। इस पर काजी बोलते हैं कि मेरी मर्जी है।

आम्रपाली फिर आती हैं कि क्या जरूरत है ये बोलने कि तो काजी बोलते हैं कि आप क्यों बीच में घुस रहे हो। ये मेरी और उसकी बात है न। आप क्या उसकी वकील हो। अगर इसका मुद्दा बनाएंगे तो गो टू हेल।

काजी को दर्शक कर रहे हैं पसंद

बता दें कि 3 हफ्ते में काजी तौकीर काफी छाए हुए हैं। दर्शकों को वह काफी एंटरटेनिंग लग रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी शो के जरिए बढ़ती जा रही है। यहां तक कि सलमान ने भी उन्हें एंटरटेनर कहा है घर का। उनका सिग्नेचर स्टेप आई एम अ रॉकस्टार बेबी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और इसके कई मीम बने हैं।

उदिति के सपोर्ट में सबसे पहले आगे आए थे काजी

वहीं हाल ही में जब रीति तिवारी ने उदिति सिंह को लेकर भद्दा कमेंट किया था तब काजी सबसे पहले उदिति के सपोर्ट में आए थे। यहां तक कि सलमान ने भी काजी के सबसे पहले ये स्टेप लेने के लिए उनकी तारीफ की थी।

शो में अब तक काजी का माही विज, अरिशफा खान और उदिति सिंह के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। अरिशफा खान को तो वह बेटी भी बोलते हैं। दोनों के बीच पापा और बेटी जैसा बॉन्ड है। काजी कई बार अरिशफा को पैम्पर करते हैं और गेम में उन्हें सपोर्ट भी करते हैं। वहीं जब गलती होती है तो अरिशफा को समझाते भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसकाजी तौकीर पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- आपको तमीज तो मैं सिखाकर जाऊंगी