Bigg Boss 20: घरवालों के झगड़े के बीच इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, जीता 'बॉस मीटर' का खिताब, देखते रह गए सभी

लाइव हिन्दुस्तान
share

'बिग बॉस 20' के फैंस को हमेशा ही बॉस मीटर के रिजल्ट का इंतजार रहता है। वो जानना चाहते हैं कि आखिर जनता ने किसी बॉस मीटर विनर चुना है। तो बता दें कि इस वीक के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुका है।

Qazi Touqeer Become Boss Meter WINNER
बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट ने जीता बॉस मीटर का खिताब

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इस वक्त एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घर से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीक बॉस मीटर का ताज किसके सिर पर सजा है।

इस कंटेस्टेंट ने जीता बॉस मीटर का खिताब

'बिग बॉस 20' के फैंस को हमेशा ही बॉस मीटर के रिजल्ट का इंतजार रहता है। वो जानना चाहते हैं कि आखिर जनता ने किसी बॉस मीटर विनर चुना है। तो बता दें कि इस वीक के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुका है। इस वीक बॉस मीटर का खिताब जनता के चहेते काजी तौकीर ने जीता है। काजी डे वन से ही अपने गेम से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। सलमान खान भी वीकेंड का वार में उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। साथ ही शो पर आने वाला हर स्टार काजी की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाता है।

'बिग बॉस 20' से पहले इस शो में आए थे नजर

बता दें कि काजी तौकीर एक जाने माने सिंगर हैं। 'बिग बॉस 20' से पहले काजी तौकीर 'फेम गुरुकुल' में नजर आए थे। ये एक सिंगिंग रिएलिटी शो था। काजी का सामना इस शो में दिग्गज सिंग अरिजीत सिंह के सामने हुआ था। हालांकि, इस शो की ट्रॉफी काजी ने जीती थी। ये शो साल 2005 में आया था। इसे अलावा काजी 'बिग बॉस' जैसा ही एक रियलिटी शो 'सरकार की दुनिया' में नजर आ चुके है। ये शो 2 मार्च 2009 से 3 जुलाई 2009 तक रियल टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस रियलिटी टेलीविजन शो 'सरकार की दुनिया'(Sarkaar Ki Duniya) के होस्ट फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा थे। रियलिटी शो 'सरकार की दुनिया' के विनर का ताज पुनीत शर्मा के सिर पर सजा था।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसघरवालों के झगड़े के बीच इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, जीता 'बॉस मीटर' का खिताब