Bigg Boss 20 : काजी तौकीर ने लगाई अरिशफा की क्लास, बोले- बदतमीज है ये, मैं इसको...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काजी तौकीर और अरिशफा खान के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों के बीच हाल ही में लड़ाई हो गई जिसके बाद काजी बोलते हैं कि अरिशफा बदतमीज है।

qazi touqeer and arishfa khan
काजी तौकीर ने लगाई अरिशफा की क्लास

बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कब दोस्त से दुश्मन बन जाएं किसी को नहीं पता। यहां रिश्तों में दरार आना आम बात है। शो के पहले जो दोस्त होते हैं वो बाद में कब एक-दूसरे के खिलाफ हो जाएं कोई नहीं जानता। अब काजी तौकीर और अरिशफा खान के बीच शो के शुरुआत से काफी अच्छा बॉन्ड है। इतना ही नहीं काजी तो अरिशफा को बेटी जैसा मानते हैं, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।

क्या है मामला

दरअसल, शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक टास्क के दौरान काजी, अरिशफा को बोलते हैं कि अरिशफा याद है मैंने तुझे बोला था डिसक्वालिफाई कर सकती है। इस पर अरिशफा बोलती हैं कि मुझे पता है।

काजी ने अरिशफा को कहा बदतमीज

इसके बाद काजी, अमन से बात करते हैं अलग से और बोलते हैं कि मैं इसको न इतना सुनाऊंगा न...बच्चा बच्चा बहुत हो गया इसका नाटक। बदतमीज ही है ये। बहुत सिर पर चढ़ रही है ये। मैं हटा दूंगा इसको अपने से। ये मेरी वॉर्निंग है इसको। एटीट्यूड बहुत गंदा है इसका।

अरिशफा ने काजी को बताया गलत

अमन फिर बोलते हैं कि उनका ये है कहना है कि मुझे बुखार है इसके बावजूद मैं उसके लिए कर रहा हूं, फिर भी वो मुझे ऐसा बोल रही है। अरिशफा बोलती हैं कि मुझे तो हर्ट होगा न जब वो मेरे क्लोज हैं। उन्हें लगता है कि जो वो बोल रहे हैं मैं वही करूं।

फिर अमन बोलते हैं कि मैं बोलूं या ना बोलूं उनको तो अरिशफा मना कर देती हैं। वह बोलती हैं मत करो, कोई फायदा नहीं है।

लोगों ने किया काजी को सपोर्ट

इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि काजी भाई काफी सेंसिबल हैं। एक ने लिखा काजी बेस्ट हैं। एक ने कमेंट किया कि अरिशफा से बर्दाश्त नहीं हो रहा कि काजी की पॉपुलैरिटी उनसे ज्यादा हो रही है शो के बाहर। एक ने कमेंट किया कि अरिशफा काफी समय से काजी के साथ डिसरिस्पेक्ट बिहेवियर रख रही हैं। एक ने लिखा कि काजी भाई हमेशा सही होते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 20 : काजी तौकीर ने लगाई अरिशफा की क्लास, बोले- बदतमीज है ये