अरिजीत सिंह को हराने के 21 साल बाद काजी तौकीर को हुआ अपनी कमी का एहसास, बोले- फेम गुरुकुल में...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अरिजीत सिंह और काजी तौकीर शो गुरुकुल में कंटेस्टेंट बनकर आए थे। इस दौरान अरिजीत को हराकर काजी ने जीत हासिल की थी। अब उस जीत के सालों बाद काजी ने एक स्टेटमेंट दिया है जो काफी वायरल हो रहा है।

arijit singh and qazi touqeer
अरिजीत सिंह को हराने के 21 साल बाद काजी बोले- अच्छा नहीं गाता था

बिग बॉस 20 में सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं काजी तौकीर। काजी अपनी हरकतों और स्टेटमेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। काजी, साल 2005 में शो गुरुकुल में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए थे और उसके विनर भी थे। इसी शो में अरिजीत सिंह भी थे। अरिजीत भी इस शो के कंटेस्टेंट थे और उन्हें हराकर काजी ने जीत हासिल की थी। लेकिन अब काजी ने हाल ही में शो के एपिसोड में कहा कि वह गुरुकुल के दिनों में ज्यादा अच्छा नहीं गाते थे।

आम्रपाली दुबे ने की काजी के गाने की तारीफ

दरअसल, हाल ही में जब सभी घरवाले लीगेसी रूम में थे तब काजी ओ मेरे दिल के चैन गाना गाते हैं। उनका गाना सुनकर सब काफी इम्प्रेस हो जाते हैं। आम्रपाली दुबे फिर बोलती हैं कि आपको गुरुकुल के दिनों में पूरे देश ने वोट दिया था वो भी आपके इसी टैलेंट की वजह से।

कजी बोले तब मैं अच्छा नहीं गाता था

काजी फिर बोलते हैं कि वह उस प्यार और सपोर्ट के लिए सबके शुक्रगुजार हैं। लेकिन उस वक्त वह अच्छे सिंगर नहीं थे। काजी ने कहा, 'लेकिन मैं अच्छा नहीं गाता था।'

काजी के गाने पर लोगों के रिएक्शन

वैसे काजी के सिंगिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे सोनू निगम और शान साथ में गा रहे हैं। एक ने लिखा कि काजी ने इतना अच्छा गाना गाया कि बिग बॉस भी उनके गाने के खत्म का इंतजार करते रहे और इसके बाद बोला।

गुरुकुल के विनर थे काजी

काजी के बारे में बता दें कि गुरुकुल शो जीतकर वह काफी फेमस हो गए थे। काजी और अरिजीत उस शो के दौरान से अच्छे दोस्त हैं। गुरुकुल में अरिजीत छठे नंबर पर आए थे। अरिजीत, काजी को बिग बॉस में भी सपोर्ट कर रहे हैं।

अरिजीत कर रहे काजी को सपोर्ट

जब काजी बिग बॉस में आए तब अरिजीत ने कहा था, 'मैं अब पहली बार बिग बॉस शो देखने वाला हूं क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी है उधर।'

बता दें कि काजी कुछ समय पहले ही अरिजीत के होमटाउन भी गए थे और वहां दोनों की मुलाकात की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

काजी का हिट गाना

काजी के बारे में बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2015 में फिल्म फैंटम में गाए गाने अफगान जलेबी से मिली थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, कटरीना कैफ लीड रोल में थे।

काजी बिग बॉस में कई बार ऐसी एंटरटेनिंग हरकतें करते हैं कि घरवाले और शो देख रहे दर्शक भी एंटरटेन होते रहते हैं।

कैप्टेंसी टास्क से थे बाहर

दरअसल, हाल ही में शो में कैप्टेंसी टास्क था और इस दौरान कनिका मान को बिग बॉस स्पेशल पावर देते हैं किसी एक को इस टास्क से बाहर करने के लिए। कनिका फिर काजी का नाम लेती हैं और काजी इसमें परफॉर्म नहीं करते हैं।

खैर देखते हैं कि आगे जाकर काजी, कैप्टन बनते हैं कि नहीं और उनकी जर्नी कैसे रहती है शो में।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसअरिजीत सिंह को हराने के 21 साल बाद काजी तौकीर को हुआ अपनी कमी का एहसास