काजी की मेंटल हेल्थ को लेकर परेशान फैंस! अब यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। पहले जहां आसिफ घर के कैप्टन बने थे, वहीं अब खबर है कि स्काउट ओपी को नया कप्तान बनाया गया है।

Bigg Boss 20 New Captain
बिग बॉस 20 में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं और अब एक नया कैप्टन चुने जाने की खबर है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। हर कंटेस्टेंट घर में अपनी जगह पक्की करने की भरसक कोशिश कर रहा है, इस बीच बिग बॉस के ट्विस्ट उनके लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। एक ताजा जानकारी के मुताबिक स्काउट ओपी को बिग बॉस हाउस का नया कप्तान चुना गया है। इससे पहले आसिफ खान को कैप्टन चुना गया था। लव गिल को एक स्पेशल पावर मिली थी और इसके बाद उन्होंने आसिफ को घर का कप्तान बनाया था। लेकिन अब एक बार फिर खेल बदल गया है।

यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म लाइवफीड ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि स्काउट ओपी को घर का नया कैप्टन बना दिया गया है। स्काउट का कैप्टन बनना इसलिए भी बिग बॉस हाउस में चीजें बदल सकता है, क्योंकि हाल ही में सलमान खान ने उन्हें काफी डांटा था। स्काउट को 'वीकेंड का वार' में काजी और माही के साथ खराब बर्ताव के लिए भाईजान से डांट पड़ी थी। अब जब उन्हें कैप्टन बनाया गया है, तो देखना यह है कि क्या वह बिग बॉस हाउस में चीजें बदलेंगे या फिर बदला निकालते नजर आएंगे।

ठीक नहीं है काजी की मानसिक स्थिति?

इसके अलावा बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले अन्य प्लेटफॉर्म्स का दावा है कि काजी तौकीर की घर में मानसिक हालत बिगड़ती जा रही है। वह घरवालों के बीच बैठे अपने आप से ही बातें करते रहते हैं। कभी वह क्रिकेट कमेंट्री करना शुरू कर देते हैं तो कभी किसी अन्य बात पर खुद से ही बातें करते रहते हैं। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें काजी क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं और उनसे आसपास बैठे लोग उन्हें अजीब नजर से देख रहे हैं। मैरी कॉम वहां से उठकर चली जाती हैं और माही उन्हें हैरत भरी नजर से देखती रहती हैं।

काजी की मेंटल हेल्थ पर रिएक्शन्स

खबरी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा- इस बंदे काजी को सीरियसली ट्रीटमेंट की जरूरत है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। मैं मेकर्स से विनती करता हूं कि उसे एक अच्छे हॉस्पिटल भेजें। वह घर के भीतर सिर्फ हंसी की वजह बनकर रह गया है और यह ठीक नहीं है। बात कमेंट सेक्शन की करें तो लोगों ने भी इस बात से इत्तेफाक जताया है। एक शख्स ने लिखा- हम तो यह बात कम से कह रहे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- मेरी बात तो कोई मान ही नहीं रहा। मैं कब से कह रहा हूं कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसकाजी की मेंटल हेल्थ को लेकर परेशान फैंस! अब यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन?