Bigg Boss 20 में आएंगी मौनी रॉय? मेकर्स मोटी रकम भी देने को हैं तैयार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमें ऐसे ट्विस्ट टर्न्स आते हैं जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। अब ऐसी खबर आ रही है कि मौनी रॉय को शो के लिए अप्रोच किया गया है।

mouni roy
क्या बिग बॉस 20 में आएंगी मौनी रॉय

बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर होस्ट बनकर आवे वाले हैं। जहां एक तरफ शो को लेकर आने की तैयारी की जा रही है, वहीं कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं बतौर कंटेस्टेंट्स। अब इस बीच एक और सेलिब्रिटी का नाम सामने आ रहा है और वो है मौनी रॉय।

मोटी फीस भी देने को तैयार मेकर्स

बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि यह अभी क्लीयर नहीं हुआ है कि वह शो के लिए तैयार हैं या नहीं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह शो में आ जाएं। इसके लिए वे एक्ट्रेस को मोटी रकम भी देने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी ना तो मेकर्स और ना ही मौनी की तरफ से कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है।

लोगों के रिएक्शन

वैसे इस खबर के आने के बाद लोगों के कई रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि मौनी इस शो के लिए काफी बड़ी हैं। एक ने लिखा कि मौनी के पास कई फिल्में और सीरीज हैं तो वह शो में कैसे आ सकती हैं।

इन सेलेब्स के नाम भी आ रहे सामने

वैसे मौनी के अलावा कई और सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं इस शो के लिए और वो हैं माही विज, गीता बसरा, सुनिल पाल, शोविक चक्रवर्ती। इनके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि मैरी कॉम को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

मौनी की प्रोफेशनल लाइफ

मौनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं जो इसी साल रिलीज हुई है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

मौनी की अपकमिंग फिल्में

अब वह द वाइव्स और तीसवी मंजिल में नजर आने वाली हैं। द वाइव्स को मधुर भंडारकर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं तीसवी मंजिल, अब्बास मुस्तान की फिल्म है जिसमें मौनी के साथ बॉबी देओल, शरमन जोशी और अर्जुन रामपाल भी हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

इसके अलावा मौनी विश्वम्भरा फिल्म में भी नजर आएंगी। यह तेलुगु फिल्म है, हालांकि इसमें मौनी का स्पेशल अपीयरेंस है।

मौनी की पर्सनल लाइफ

मौनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अनाउंस किया है कि वह और सूरज अब अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो रहा है और ऐसे में मौनी सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 20 में आएंगी मौनी रॉय? मेकर्स मोटी रकम भी देने को हैं तैयार