बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया...माही विज के इस कमेंट पर ईशा रिखी बोलीं- आप महिला होकर...

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस के एक एपिसोड में ईशा रिखी अपनी पर्सनल लाइफ की दिक्कतों को लेकर रोने लग गई थीं। इस पर माही विज ने कहा था कि बादशआह ने इसके साथ क्या कर दिया। अब ईशा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

isha rikhi
अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर बोलीं ईशा रिखी

बिग बॉस 20 से हाल ही में ईशा रिखी बाहर हो गई हैं। ईशा ने शो के दौरान मेंटल हेल्थ, इमोशनल ब्रेकडाउन और पर्सनल स्ट्रगल पर खुलकर बात की थी। ईशा शो में कुछ दिनों पहले एक एपिसोड के दौरान काफी इमोशनल भी हो गई थीं अब इशा ने उस पर रिएक्ट किया और माही विज ने जो उनके रोने का मजाक बनाया था उस पर भी अपना रिएक्शन दिया है।

माही को लेकर क्या बोलीं ईशा

फ्री प्रेस जर्नल से हात करते हुए ईशा ने माही के कमेंट पर कहा, ‘मुझे काफी बुरा लगा। मुझे काफी बुरा लगा क्योंकि आप बड़ी महिला हो और आप किसी चीज के बारे में बोल रहे हो बिना पूरी स्टोरी जानें और फिर इतना बड़ा केंट करना। मुझे लगता है ये काफी इनसेंसिटिव है।’

पीठ पीछे क्यों बोला

ईशा ने आगे बताया कि उन्हें इस बात से निराशा हुई कि वो कमेंट सीधे उनसे नहीं किया गया। वह बोलीं, ‘बस इसी का मुझे फर्क पड़ा और आप ये बात मेरे मुंह पर भी नहीं बोल रही हो। आप मेरे पीछे बोल रहे हो जो काफी निराशाजनक है।’

कैसे लोग अलग तरीके से इमोशनल दर्द लेते हैं इस पर ईशा ने कहा कि सबका अपना-अपना समय होता है सिचुएशन से रिकवर करने का। वह बोलीं, ‘सब अपना टाइम लेते हैं रिकवर करने का। कुछ लोग एक दिन में रिकवर करते हैं, कुछ दो, कुछ एक हफ्ते लगाते हैं तो कुछ कई समय बाद। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो हर्ट नहीं हुए हैं। इसका मतलब ये नहीं कि दर्द उतना गहरा नहीं है।’

डिप्रेशन झूठ नहीं दिखा सकते

ईशा ने फिर लोगों के किसी के डिप्रेशन और इमोशनल ब्रेकडाउन पर सवाल उठाने पर निराशा जाहिर की। वह बोलीं, ‘मुझे लगता है कि किसी के इमोशनल ब्रेकडाउन, ट्रॉमा, मेंटल हेल्थ या डिप्रेशन को जज करना काफी इन्सेन्सिटिव है। कुछ लोग बोलते हैं कि ओह ये इंसान फेक डिप्रेशन दिखा रहा है। लेकिन कोई भी डिप्रेशन गलत नहीं दिखाता है। आप फेक नहीं कर सकते कुछ भी। आप अटेन्शन या हमदर्दी के लिए 3 घंटे लगातार नहीं रो सकते।’

अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर बोलीं ईशा

शो के दौरान अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर ईशा ने कहा, 'मैंने यही सोचा था कि मैं रोने वाली नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं वॉशरूम एरिया में घुसी थी, मैं खुद से यह कहती कि मैं रोऊंगी नहीं। लेकिन फिर मुझे ट्रिगर कर गया और मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई हूं।

ईशा ने ये माना कि लोगों का ध्यान उनके रिएक्शन और शब्दों पर गया ना कि उस पर जिस चीज से वह गुजर रही हैं। वह बोलीं, लोगों ने नोटिस नहीं किया कि मैं किस चीज से गुजर रही हूं। उन्होंने बाकी सब नोटिस किया। लेकिन यही है कि आप सबको खुश नहीं कर सकते और ना सबको सैटिसफाई नहीं कर सकते।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया...माही के इस कमेंट पर ईशा बोलीं- आप महिला होकर..