Bigg Boss 20: क्या पहले से फिक्स है इस सीजन का विनर? वायरल हुआ 'बिग बॉस 20' का विकिपीडिया पेज

लाइव हिन्दुस्तान
share

शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जिसने बाद में हाथापाई का रूप ले लिया। इसके बाद नकुल को घर से बाहर कर दिया।

Bigg Boss 20
क्या पहले से फिक्स है विनर?

Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। ये शो पूरी तरह से लोगों के दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। 'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। बीते दिनों सलमान खान के शो पर जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की। शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जिसने बाद में हाथापाई का रूप ले लिया। इसके बाद बिग बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए नकुल को घर से बाहर कर दिया। इसी बीच अब 'बिग बॉस 20' के विनर नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

क्या पहले से फिक्स है 'बिग बॉस 20' विनर

'बिग बॉस 20' का विकिपीडिया पेज इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। विकिपीडिया पेज को देखकर लोग यही बोल रहे हैं किक क्या सीजन 20 का विनर पहले से ही तय है। दरअसल, सोशल मीडिया और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का विकिपीडिया पेज पर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का नाम विनर के रूप में दिखाई दिया था, जिसे फैंस ने स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया। साथ ही इस पेज पर ये भी लिखा है कि घर से एलिमिनेट होने के बाद नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) रीएंटर करेंगे। हालांकि, ये बात कितनी सही है कितनी नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही विकिपीडिया पेज को फिर से अपडेट कर दिया गया है।

घर में बेघर हुए नकुल

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसक्या पहले से फिक्स है इस सीजन का विनर? वायरल हुआ 'बिग बॉस 20' का विकिपीडिया पेज