Bigg Boss 20: नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज, बोले- अब जो पिट रहा है उसी को…

लाइव हिन्दुस्तान
share

एल्विश यादव खुद बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे हैं। अब एल्विश ने गुल्लू और नकुल की फिजिकल फाइट पर अपना रिएक्शन दिया है और साथ ही एक सवाल भी खड़ा किया है।

elvish yadav on nakul and gullu fight
नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी बड़ा हंगामा हुआ। नकुल धुल और गुल्लू के बीच बहस होती है और फिर ये बाद हाथापाई तक पहुंच जात है। इस लड़ाई के बाद सभी घरवाले गुल्लू का सपोर्ट करते हैं और नकुल को शो से बाहर करने की बात करते हैं। अब इस बीच एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वह बिग बॉस को लेकर बात कर रहे हैं।

एल्विश ने क्या लिखा

एल्विश ने एक्स पर लिखा, ‘इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा। रूल्स बदल गए हैं शायद। अब जो पिट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं।’ अब एल्विश ने इस पर भले ही नाम नहीं लिखा, लेकिन सब यही अनुमान लगा रहे हैं कि वह नकुल और गुल्लू की लड़ाई की ही बात कर रहे हैं।

एल्विश और गुल्लू का है कनेक्शन

बता दें कि गुल्लू और एल्विश पहले साथ काम कर चुके हैं। गुल्लू पहले रोडीज शो में थे और वह एल्विश की गैंग का हिस्सा थे। गुल्लू ने रोडीज डबल क्रॉस शो भी जीता था। उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये और बाइक मिली थी।

बिग बॉस क्या एक्शन लेंगे

अब इस लड़ाई के बाद बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं ये बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा। वैसे हमेशा यही हुआ है कि जब भी फिजिकल फाइट होती है तो जो इसके लिए जिम्मेदार होता है, उसे शो से बाहर कर दिया जाता है।

वहीं खबर ऐसी भी आई थी कि नकुल धुल शो से बाहर होंगे। लेकिन असल में क्या होता है इसके लिए दर्शकों को बुधवार के एपिसोड का इंतजार करना होगा।

क्या था मामला

लड़ाई शुरू होती है नकुल से जो काजी तौकीर से नाराज हो जाते हैं क्योंकि वह स्काउट के कान पर थूकते हैं। दरअसल, इससे पहले काजी, स्काउट के कान पर थूकने को लेकर माही विज और गुल्लू के सामने मजाक करते हैं। नकुल इस बात को स्काउट को बता देते हैं।

इसके बाद स्काउट, यंग और नकुल इस बात के लिए काजी के पास जाते हैं। तभी गुल्लू, नकुल से कहते हैं कि वो क्यों बीच में आ रहे हैं। दोनों के बीच बहस होती है और फिर बात लड़ाई तक आ जाती है।

एल्विश की बात करें तो वह अब अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में वह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को विकी जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 20: नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज, बोले- अब जो…