BB20: ओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार वर्ल्ड चैंपियन…शो में बवाल मचाने आ रही बॉक्सिंग क्वीन, TRP के लिए साबित होंगी गेम चेंजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मैरी कॉम ने बिग बॉस 20 के घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है। मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहद प्यारा मैसेज भेजा है।

 Boxing Champion Mary Kom
बिग बॉस 20 में बवाल मचाने आ गई बॉक्सिंग क्वीन

सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। 'बिग बॉस 20' ने आज अपना धमाकेदार आगाज कर दिया है। ऐसे में अब शो में लीजेंडरी बॉक्सर मैरी कॉम की एंट्री हो चुकी है। मैरी कॉम के आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। मैरी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। तो चलिए एक नजर डालते हैं मैरी कॉम की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर...

15 साल की उम्र में गेम के लिए छोड़ा घर

मैरी कॉम का जन्म 1 मार्च, 1983 को मणिपुर के एक गरीब किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन में खेतों में काम करने के साथ पढ़ाई की। इसके बाद महज 15 साल की उम्र में घर छोड़कर बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू की। मैरी कॉम ने बचपन में बॉक्सिंग के लिए काफी मेहनत की और इसके लिए दिन रात एक कर दिया। 15 साल की उम्र में मैरी कॉम ने इम्फाल स्पोर्ट्स अकादमी ज्वाइन की। वहीं, आज वो भारत की सबसे कामयाब और जानी-मानी महिला बॉक्सर हैं। मैरी की जिंदगी में उनके माता-पिता के अलावा उनके पति ऑनलर कॉम ने अहम भूमिका निभाई, बल्कि वो उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे हैं।

विश्व रिकॉर्ड

मैरी कॉम ने मणिपुर डिंग्को सिंह, जिन्होंने गोल्ड मेडल (1998 एशियन गेम्स) में जीता था, उसे प्रेरणा ली और बॉक्सर बनने की ठानी। मैरी कॉम छह बार यानी 2001, 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 विश्व बॉक्सिंग चैंपियन बनने वाली दुनिया की इकलौती महिला बॉक्सर हैं।

ओलंपिक मेडल

इसके आलावा मैरी कॉम ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य (Bronze) पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। आज मैरी कॉम पूरे देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही उन लोगों के एक ऐसा उदाहरण जो ये सोचते हैं कि गरीब परिवार और गांव के लोग कुछ नहीं कर सकते। मैरी ने इस धारण को पूरी तरह से बदल दिया।

अन्य पुरस्कार

खेल में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार (2003), पद्म श्री (2006), पद्म भूषण (2013) और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2009) से सम्मानित किया जा चुका है। वह 2016 से 2022 तक राज्यसभा की सांसद भी रहीं। इन्हें पाना सिर्फ मैरी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात है।

इनसे की शादी

मैरी कॉम ने साल 2005 में फुटबॉलर करुंग ओनलर कॉम (Onler Kom) से शादी की थी। मेरी की सफलता के पीछे उनके पति करुंग का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने मैरी का साथ उस वक्त दिया जब वो पूरी तरह से खेल से दूर हो चुकी थीं। उन्होंने अपनी पत्नी के सपनों के लिए पति ने अपना फुटबॉल करियर छोड़ा। दोनों की जोड़ी को हमेशा एक आदर्श माना गया है।

चार बच्चे

मैरी ने साल 2007 में जुड़वा बेटे रेचुंगवर कॉम और खुपनेइवर कॉम को जन्म दिया। इसके बाद साल 2013 में एक और बेटा प्रिंस चुंगथांगलेन कॉम की मां बनीं। वहीं, 2018 में एक बेटी नेइवर मेरिलिन कॉम को गोल दिया। इसके बाद दिसंबर 2023 में मैरी कॉम और करुंग ओनलर कॉम का आपसी सहमति से तलाक हो गया।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार वर्ल्ड चैंपियन…शो में बवाल मचाने आ रही बॉक्सिंग क्वीन