Bigg Boss 20 में हुई भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की बेटी, की एंट्री, पिता भी रह चुके शो का हिस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शो  में फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन  मनोज तिवाी की बेटी की एंट्री हो चुकी है। मनोज खुद अपनी बेटी को शो पर छोड़ने आए। 

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 में हुई रीति तिवारी की एंट्री

बिग बॉस के नए सीजन का लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दिनों बिग बॉस को लेकर ही खबरें छाई हुई हैं। सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस शो का धामेकादा आगाज हो चुका है। शो में कई फेमस स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। शो पर इस बार फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री हो चुकी हे। यही नहीं ये एक्टर खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी

मनोज तिवारी की बेटी हैं रीति

'बिग बॉस 20' में आने वाली जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे वो कोई और नहीं बल्कि रीति तिवारी हैं। रीति तिवारी भोजपुरी के जाने माने एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी की बेटी हैं। मनोज तिवारी ने एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई है। 'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर बताई जा रही है। रीति के अलावा शो में कई और बड़े स्टार्स का नाम शो में एंट्री को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रीति तिवारी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

क्या करती हैं रीति तिवारी

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। वो लगातार म्यूजिक बना रही हैं, जिसमें कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ उनके ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं। रीति ने साल 2024 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पॉलिटिक्स में भी कदम रखा। रीति एक बिजनेसवुमन भी हैं। वो 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और जूलरी फर्म 'जूनी कंपनी' की को-फाउंडर हैं। उन्होंने साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेकर राजनीति में कदम रखा था।

रीति तिवारी

मनोज तिवारी भी रह चुके बिग बॉस का हिस्सा

रीति से पहले उनके पिता मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। मनोज ने साल 2010 में 'बिग बॉस सीजन 4' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस सीजन में मनोज अपने गेम को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इस दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनका 'अंडा विवाद' काफी चर्चा में रहा था। इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी थीं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 20 में हुई भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति की एंट्री