BB20 में कंटेस्टेंट बनकर आईं आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार निरहुआ को हुई इस बात की चिंता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भोजपुरी बवाल' के बाद आम्रपाली दुबे की इस शो में धमाकेदार एंट्री की है। आम्रपाली को शो तक छोड़ने उनके को-एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आए थे।

Amrapali Dubey Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 में हुई आम्रपाली दुबे की एंट्री

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। आज यानी 6 सितंबर, 2026 को इस शो का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो पर सलमान एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट को जनता से इंट्रो करा रहे हैं। हर बार बिग बॉस में एक भोजपुरी स्टार आता है। इस बार यानी 'बिग बॉस 20' में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे आई हैं। 'भोजपुरी बवाल' के बाद आम्रपाली दुबे की इस शो में धमाकेदार एंट्री की है। आम्रपाली को शो तक छोड़ने उनके को-एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आए थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं आम्रपाली के की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर...

भोजपुरी की हाईपेड एक्ट्रेस

आम्रपाली भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाली आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की हाईपेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले आम्रपाली कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

'सात फेरे' से शुरू किया एक्टिंग सफर

भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने से पहले आम्रपाली टीवी जगत का फेमस चेहरा रही हैं। वो कई शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फेमस टीवी सीरियल 'सात फेरे' में काम किया। इसी शो से आम्रपाली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा वो 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' नजर आ चुकी हैं।

ऐसे हुई भोजपुरी सिनेमा में एंट्री

आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव की साल 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। लेकिन उनके भोजपुरी सिनेमा में आने की पीछे की वजह उनकी दादी थीं। वो चाहती थी कि आम्रपाली भोजपुरी फिल्में करें। ऐसे में उन्होंने 'निरहुआ रिक्शावाला' के लिए आम्रपाली का ऑडिशन वीडियो खुद निरहुआ ने देखा और उन्हें फाइनल किया। इस फिल्म की हिट होने के बाद आम्रपाली की पूरी जिंदगी बदल गई और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आम्रपाली की भोजपुरी फिल्में

बता दें कि आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'निरहुआ रिक्शावाला' 2.0, 'काशी अमरनाथ', 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ चलल ससुराल-2', 'निरहुआ चलल लंदन', 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ हिंदुस्तानी-2', 'निरहुआ हिंदुस्तानी-3', 'राजा बाबू', 'निरहुआ सटल रहे','जिगरवाला', 'बॉर्डर', 'सिपाही', 'लागल रहा बताशा' और 'आशिकी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBB20 में कंटेस्टेंट बनकर आईं आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार निरहुआ को हुई इस बात की चि