Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े अर्शिफा खान और स्कॉट, घर में मच गया हंगामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 में अब कैप्टेंसी के लिए नया टास्क होने वाला है। इस टास्क के लिए लेकिन घर में जो हंगामा हुआ वो देखकर आप लोग भी हैरान हो जाएंगे।

arishfa khan and scout fight
कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े अर्शिफा खान और स्कॉट

बिग बॉस 20 में हंगामे बढ़ते ही जा रहे हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा। इस दौरान एक टास्क के दौरान स्कॉट और अर्शिफा खान के बीच बहस हो जाती है और बाद में ये मामला और घंभीर हो जाता है। इसके बाद सभी घरवाले दोनों को संभालते हैं।

हुआ क्या स्कॉट और अर्शिफा के बीच

दरअसल, होता क्या है कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों को 2 टीम में बांट दिया जाता है- एक महिला टीम और एक पुरुष टीम। इस दौरान अर्शिफा, स्कॉट पर कलर फेंकती हैं और वो उनकी आंख में घुस जाता है। लेकिन अर्शिफा रुकती नहीं हैं। तभी स्कॉट, अर्शिफा को टच करते हैं कि तभी उदिति सिंह आ जाती हैं बीच में और वह स्कॉट को उन्हें टच नहीं करने से मना करती हैं। इसके बाद स्कॉट और उदिति के बीच मामला गंभीर हो जाता है।

अब देखते हैं कि इस लड़ाई का अंजाम आगे क्या होता है। वहीं कैप्टेंसी टास्क में कौन कैप्टन बनता है ये भी अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

कौन बनता है कैप्टन

वहीं बिग बॉस तक ने ये भी रिपोर्ट दिया कि कुशाल तंवर यानी गुल्लू पहले कैप्टेंसी कन्टेन्डर बन गए हैं।

आम्रपाली और माही की लड़ाई

बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो आया था जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच लड़ाई होती दिखी है।

दरअसल, ये मामला खाने से शुरू होता है। होता क्या है कि माही, आम्रपाली से पूछती हैं कि क्या उन्होंने चिकन में आलू डाले हैं तो इस पर दोनों के बीच बहस होती है। आम्रपाली को पसंद नहीं आता माही का उनकी कुकिंग पर सवाल खड़े करना। आम्रपाली बोलती हैं कि जो किचन में काम कर रहे हैं, उन्हें आराम से करने दो। दूसरों को उनके काम में दखलअंदाज नहीं करना चाहिए।

आम्रपाली ने माही को बोला कोई उनका नौकर नहीं है

आम्रपाली माही विज से कहती हैं कि घर में कोई उनका नौकर नहीं बैठा है और वहीं फिर माही विज लास्ट में इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद फिर माही कहती हैं कि मैं इनके लिए रोऊंगी…दो मिनट में खत्म कर दूंगी मैं इनको। आम्रपाली भी इस दौरान काफी गुस्से में दिखती हैं। अब देखते हैं कि आज के एपिसोड में क्या हंगामा होता है दोनों के बीच।

वैसे बता दें कि आम्रपाली और माही के बीच पहले अच्छा बॉन्ड था। दोनों शुरुआत में काफी अच्छे से बात करती थीं। लेकिन फिर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा तो दोनों के बीच विवाद और अनबन भी होने लगीं। अब दोनों हमेशा एक-दूसरे के अपोजिट ही बोलती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े अर्शिफा खान और स्कॉट