Bigg Boss 20: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट पर गिरी गाज, सलमान खान ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता!

लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान के शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। इस हफ्ते जहां 11 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी तो वहीं बीते दिन घरवालों ने राशन की खातिर अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन छीन ली।

Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show
खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का सफर

Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो डे से ही दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। 'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। हाल ही में सलमान खान के शो पर जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की। शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद में हाथापाई का रूप ले लिया। इसके बाद बिग बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए नकुल को घर से बाहर कर दिया। वहीं, अब शो से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। आइए जानते हैं कौन है वो?

घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट

'बिग बॉस 20' से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान के शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। इस हफ्ते जहां 11 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी तो वहीं बीते दिन घरवालों ने राशन की खातिर अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन छीन ली। इस बात से अरिश्फा काफी नाराज हुईं और घरवालों संग झगड़ा करती नजर आईं। ऐसे में अब शो ने एक अलग ही मोड ले लिया है। अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' से अमन गांधी का पत्ता कट चुका है।

कम वोटों के चलते बाहर हुए अमन

बता दें कि 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह आम्रपाली दुबे और मनीष गोयल को छोड़कर सभी घरवाले बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। मनीष नॉमिनेशन की रेस से इसलिए बाहर रहे क्योंकि वो अभी अभी शो में आए हैं। वहीं, नॉमिनेशन की गाज अमन गांधी पर गिरी। घरवालों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए नॉमिनेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे कम वोट मिलने की वजह से अमन गांधी को 'बिग बॉस 20' का घर छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी अमन गांधी और मैरी कॉम सबसे पीछे चल रहे थे। हालांकि, अभी तक अमन के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घर में बचे ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसइस कंटेस्टेंट पर गिरी गाज, सलमान खान ने दिखाया बिग बॉस 20 से बाहर का रास्ता!