
Bigg Boss : सलमान के ना होने से कंटेस्टेंट्स को होगा फायदा? एलिमिनेशन में आ सकता नया ट्विस्ट
संक्षेप: बिग बॉस में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा फायदा मिल सकता है। रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। अब देखते हैं दर्श
बिग बॉस 19 से पिछले हफ्ते मिड वीक एलिमिनेशन में मृदुल तिवारी बाहर हो गए जिससे सबको बड़ा झटका लगा था। अब इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए प्रणित मोरे, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, मालती चहर, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट नॉमिनेट हुए थे।

नहीं होगा कोई एलिमिनेशन
मतलब पूरा घर ही शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट था बस कैप्टन शहबाज बदेशाह को छोड़कर। अब खबर आ रही है कि इस हफ्ते शो से कोई बाहर नहीं होगा। वीकेंड का वार पर रोहित शेट्टी इस गुड न्यूज को कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करेंगे।
आगे होंगे कई ट्विस्ट
वहीं ऐसी भी खबर आ रही है कि फैमिली वीक अगले हफ्ते होगा। फैमिली मेंबर 3 बैच में आएंगे यानी एक दिन में 3 मेंबर और पूरे दिन रहेंगे कंटेस्टेंट्स के साथ या फिर टिकट टू फिनाले भी किसी को दे सकते हैं। क्रिएटिव्स ट्विस्ट प्लान कर रहे हैं।
फैमिली मेंबर्स का आगे महत्वपूर्ण रोल है। वे या तो किसी को एविक्शन से बचाएंगे या किसी अगले को कैप्टन बनाने में मदद करेंगे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




