Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 19 Tanya Mittal Brother To Gaurav Khanna You Become The Captain This Time
BB 19 : गौरव खन्ना को तान्या के भाई ने कही ऐसी बात सब हुए हैरान, बोले- आप कैप्टन बन जाओ क्योंकि...

BB 19 : गौरव खन्ना को तान्या के भाई ने कही ऐसी बात सब हुए हैरान, बोले- आप कैप्टन बन जाओ क्योंकि...

संक्षेप:

तान्या मित्तल के भाई ने आते ही सबका दिल जीत लिया। उनका बिहेवियर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी अच्छा था। भाई-बहन का बॉन्ड देखकर भी फैंस काफी खुश हुए। हालांकि तान्या के भाई ने गौरव को कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर उनकी बहन भी हैरान हो गईं।

Nov 21, 2025 05:40 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है और ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आ रहे हैं। तान्या मित्तल के भाई भी आ गए हैं और उनके आने के बाद से तान्या काफी खुश हैं। तान्या के भाई भी बहन की तरह मजेदार बात करते हैं। वह गौरव की तारीफ करते हैं और उन्हें कैप्टन बनने तक को बोलते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोले गौरव को तान्या के भाई

बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज बिग बॉस खबरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि तान्या के भाई गौरव से बात करते हैं और कहते हैं कि आपका गेम बहुत अच्छा चल रहा है। इस बार आप कैप्टन बन जाओ ताकि मेरा बॉस विनर बन जाए क्योंकि जो लास्ट इयर कैप्टन नहीं बना वो विनर बना था।

गौरव का है तगड़ा फैनबेस

तान्या के भाई की बात सुनकर गौरव को हंसी आ जाती है। वैसे वह यह भी बताते हैं गौरव को कि उन्हें खुद भी गौरव का गेम काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गौरव के फैनबेस का नाम भी बताया खन्ना का खानदान जो गौरव को काफी पसंद आया।

लोगों के रिएक्शन

इस पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि गौरव खन्ना के फैंस ही आ रहे हैं घर में। एक ने लिखा कि तान्या का भाई काफी अच्छा है सिंपल बंदा। एक ने यह भी लिखा कि खन्ना का खानदान में मैं भी शामिल हूं। एक ने कमेंट किया कि सब घरवाले गौरव की तारीफ कर रहे हैं।

वैसे यह सच है कि अब तक जितने भी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए हैं, सभी ने गौरव की तारीफ की है। किसी ने भी उनको लेकर नेगेटिव नहीं बोला है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।