
Bigg Boss : तान्या मित्तल के भाई ने बताया बहन का पूरा सच, किचन में लिफ्ट लगी या नहीं; यह भी बताया
बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है और तान्या मित्तल के घर से उनके भाई आए हैं। तान्या अपने भाई से मिलकर काफी इमोशनल हो गईं। इतना ही नहीं तान्या के भाई ने किचन में लगी लिफ्ट डिबेट पर भी अपनी बात रखी है।
बिग बॉस 19 में जबसे तान्या मित्तल आई हैं तबसे उनके कई स्टेटमेंट्स से घरवाले हैरान हुए हैं। तान्या एक बार बताया था कि उनके घर में किचन के लिए भी लिफ्ट है जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान हो गए थे। अब जब तान्या के भाई शो में आए तो प्रणित मोरे ने उनसे इसका सच पूछा तो तान्या के भाई ने सारा सच बता दिया।
तान्या के भाई ने बताया सच
दरअसल, प्रणित उनसे पूछते हैं कि क्या उनके घर में लिफ्ट है किचन के लिए भी? वह बोलते हैं कि वहां पर सब अमीर हैं? वह जवाब देते हैं कि हमारी फैमिली...घर में कई लोग हैं जिनको जरूरत है। ये सब नॉर्मल है क्योंकि 3-4 फ्लोर बनाएंगे तो लिफ्ट की जरूरत होती है। सबने लगाई है। सभी रिश्तेदार के घर।
तान्या ने क्या कहा
तान्या बोलती हैं मैंने कहा तो यहां सबने रोस्ट करना शुरू कर दिया और मैं चुप हो गई। लेकिन मैं सोचने में लगी अपने तो सबके यहां है, ये क्यों पागल हो रहे हैं।
प्रणित बोलते हैं कि अरे सबके यहां नहीं होती है, हमने सुना तो लगा ये क्या सुन लिया? तान्या के भाई बोलते हैं कि कई साल पहले लगाई थी। ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है।
सब रिश्तेदार के घर लिफ्ट
तान्या फिर बोलती हैं कि एक लिफ्ट का बताया तो ऐसे पागल हो गए, अब घर आएंगे तो ये हैरान हो जाएंगे क्योंकि वहां सबके घर है। हमारे सारे रिश्तेदारों के घर लगी है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




