
Bigg Boss 19 : गौरव खन्ना को हराकर तान्या मित्तल ने जीता बिग बॉस मीटर का खिताब
बिग बॉस मीटर के 12वें हफ्ते का रिजल्ट आ गया है और इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट ने बाजी मारी है वह हैं तान्या मित्तल। तान्या ने कई कंटेस्टेंट्स को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है।
बिग बॉस 19 अब फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो में अब हंगामे भी बढ़ते जा रहे हैं। अब यह तो आप सब जानते हैं कि बिग बॉस मीटर का रिजल्ट हर हफ्ते आता है और अब इस हफ्ते जिन्होंने इस मीटर को जीता है वो हैं तान्या मित्तल। तान्या जिनके खिलाफ कई घरवाले खड़े रहते हैं, उन्होंने सबको हराकर ये खिताब अपने नाम किया है।

किन कंटेस्टेंट्स को हराकर जीता खिताब
बता दें कि तान्या का कॉम्पटीशन गौरव खन्ना, शहबाज बदेशाह, मालती चहर और प्रणित मोरे थे। दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट्स तान्या को दिए और उन्होंने इन सबको हराकर जीत हासिल की है। वैसे बता दें कि तान्या ने पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार इस टाइटल को जीत लिया है।
बता दें कि बिग बॉस के अब तक के सीजन में बहुत कम कंट्सेटंट्स हैं जिन्होंने 2 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। तान्या की यह जीत साबित कर रही है कि दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं।
फैमिली वीक में नहीं आएंगी तान्या की मां?
शो में अब फैमिली वीक होने वाला है और तान्या को लगता है कि उनकी मां नहीं आएंगी। दरअसल, एक एपिसोड के दौरान गौरव पूछते हैं कि उनके घर से कौन आएगा फैमिली वीक में? वह बोलती हैं कि उनकी आंटी आ सकती हैं।
शहबाज पूछते हैं कि वो जो वीडियो आया था वो तुम्हारी मां का था या आंटी का? अगर वीजियो तुम्हारी मां का है तो वह भी आ सकती हैं। क्या वह इतना नाराज हैं कि वह शो में नहीं आएंगी? तान्या बोलती हैं, मुझे लगता है मेरी एक आंटी आएंगी। अच्छा होगा अगर मेरे दादा भी आएं। मां भी आएंगी तो मैं खुश होंगी। मैंने अपनी 3 दोस्त और 2 रिश्तेदार के नंबर दिए हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


