Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 19 Prince Narula Got Shocked From Baseer Ali Eviction Says Saajish Se Nikala
Bigg Boss 19 : बसीर अली के बाहर होने से प्रिंस नरूला को लगा झटका, बोले- साजिश से…

Bigg Boss 19 : बसीर अली के बाहर होने से प्रिंस नरूला को लगा झटका, बोले- साजिश से…

संक्षेप:

बिग बॉस 19 से बसीर अली बाहर हो गए हैं, नेहल के साथ जिससे प्रिंस नरूला काफी हैरान हैं। उन्होंने बसीर के बाहर होने पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Mon, 27 Oct 2025 11:04 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 शो से हाल ही में 2 कंटेस्टेंट्स बाहर हुए हैं जिससे फैंस और घरवालों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शो से बसीर अली और नेहल चुडासमा बाहर हो गए हैं। बसीर के शो से बाहर होने पर कई लोग हैरान हैं और इसे गलत फैसला भी बताया है। प्रिंस नरुला ने भी अब बसीर के एविक्शन को गलत बताया और कहा कि वोट्स से तो उन्हें बाहर ही नहीं किया जा सकता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साजिश से निकाल दिया

प्रिंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं बिग बॉस शो को सिर्फ बसीर के लिए देख रहा था। अगर ये सच है कि बसीर को बाहर निकाल दिया है...वोट्स से तो वो बाहर नहीं जा सकता किसी भी हालत में। ट्रेंड कर रहा था वो और हम रोडीज वाले वैसे भी कभी बाहर जल्दी जातें नहीं है। अगर निकाल दिया है तो साजिश से निकाल दिया है उसको। फ्लॉप सीजन कर देंगे ये क्योंकि उसके इलावा कोई खिलाड़ी था भी नहीं।'

बसीर बोले मेरा ऑरा उनके लिए बहुत ज्यादा था

वहीं बसीर ने अपनी जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद को फिनाले तक देख रहा था टॉप 5 या टॉप 6 में। यह तो क्लीयर था कि वो मुझे जीतने नहीं देते या ट्रॉफी लिफ्ट नहीं करने देते क्योंकि वो शो के लिए ज्यादा हो जाता। मेरी सच्चाई, मेरा ऑरा, मेरी पर्सनैलिटी उनके लिए बहुत ज्यादा था बाकी कंटेस्टेंट्स के हिसाब से।’

बसीर ने वहीं एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें शो में किसी ने कभी सपोर्ट नहीं किया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उन्हें निराश किया तो वह बोले सभी ने।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।