Bigg Boss 19 : मृदुल ने फरहाना को बताया टॉक्सिक, अमाल को बोले- मैं भाई समझता था, लेकिन वह...
बिग बॉस से बाहर होने के बाद मृदुल तिवारी ने अब शो और बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर बात की। उनका कहना है कि उन्हें फरहाना भट्ट बहुत टॉक्सिक लगती हैं। वह सिर्फ लड़ना जानती हैं।

मृदुल तिवारी मिड वीक एलिमिनेशन में बाहर हो गए हैं। मृदुल के बाहर होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। यहां तक की उनके फैंस तो मृदुल को वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं। अब शो से बाहर आने के बाद मृदुल ने बताया कि कौनसा कंटेस्टेंट टॉक्सिक है। उन्होंने फरहाना भट्ट को प्रोब्लिमैटिक बताया और कहा कि वह सिर्फ अटेंशन चाहती हैं।
फरहाना को क्यों बताया टॉक्सिक
मृदुल ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘फरहाना मुझे हमेशा से टॉक्सिक लगती है क्योंकि वह अपने हिसाब से अपना काम करती है और सबसे लड़ती है। वह बस सब कुछ लड़ाई से शुरू करती है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर लड़ाई हो रही होती है तो कैमरा अपने आप आपके पास आ जाता है। जो भी लड़ाई में होता है उससे अटेन्शन मिल जाती है। वह कुछ भी अच्छे इरादे से नहीं करती हैं। वह मुझे हमेशा ही टॉक्सिक लगती हैं।’
अमाल को बताया डबल फेस
मृदुल ने कहा कि पहले ही दिन जब ड्यूटी डिवाइड हुई थीं तब उन्हें और अमाल को साथ में टास्क दिए थे जिससे दोनों दोस्त बन गए थे। वहीं साथ में काम करते हुए दोनों का बॉन्ड बन गया था। लेकिन मृदुल का मानना है कि उनकी दोस्ती वन साइडेड थी।
वह बोले, अमाल मेरे दोस्त थे इसलिए मैंने कभी उन्हें नॉमिनेट नहीं किया। मुझे लगा अगर उन्होंने मुझे दोस्त बोला है तो मैं वैसा ही रहूंगा। लेकिन जब अमाल को मौका मिला तो उन्होंने मुझे नॉमिनेट कर दिया। मृदुल ने अमाल को डबल फेस कहा है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




