
Bigg Boss 19 : प्रणित मोरे से फ्लर्टिंग करती दिखीं मालती चहर, रोका उनका रास्ता और…
प्रणित मोरे और मालती चहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की फ्लर्टिंग देख फैंस हैरान हैं। हालांकि उनके इस वीडियो पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे की वापसी हो गई है और उनके आने के बाद शो में काफी बदलाव आ गए हैं। मालती चहर जो पहले अमाल मलिक के साथ अपना बॉन्ड बना रही थीं वह अब प्रणित के साथ कुछ मस्ती करती दिखी हैं। हालांकि उनकी इस मस्ती पर लोगों के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग बोल रहे हैं खुल्लमखुल्ला फ्लर्टिंग चल रही है या फिर कोई स्ट्रैटेजी।
क्या है वीडियो में
वीडियो में आप देखेंगे कि प्रणित जा रहे होते हैं कि तभी मालती उनके सामने आ जाती हैं और उनका रास्ता रोक देती हैं। प्रणित बोलते हैं कि क्या चल रहा है? मालती फिर बोलती हैं कि अब क्या होगा तेरा? प्रणित बोलते हैं कि मैं रो दूंगा।
प्रणित बोलते हैं चल आजा टी शर्ट लेकर आते हैं? मालती बोलती हैं कहां से? प्रणित बोलते हैं मेरे कमरे से। मालती जब मानती नहीं हैं तो प्रणित बोलते हैं कि क्या हो गया है तुझे? मालती बोलती हैं ऐसे ही टाइमपास।
इसके बाद प्रणित उन्हें जाने के लिए बोलते हैं तो मालती कहती हैं कि तू जा।
देखें दोनों का वीडियो
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ये बहुत ही क्यूट मोमेंट है। एक ने लिखा कि अमाल से अच्छा प्रणित है। एक ने लिखा कि ये सब गेम के लिए स्ट्रैटेजी है। यहां कोई किसी से प्यार नहीं करता।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अमाल को लेकर तान्या मित्तल और मालती के बीच चल रही जंग को लेकर सिंगर के पिता डब्बू मलिक ने कहा था कि ये सब काफी क्यूट है। किसी को लेकर कोई जजमेंट नहीं दे सकते हैं। ये मिल्स एंड बून्स की तरह है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




