
Bigg Boss 19 : अमाल मलिक पर मालती चाहर का चौंकाने वाला दावा, बोलीं- उन्होंने मेरी...
मालती चाहर ने अमाल मलिक को लेकर कुछ ऐसे शॉकिंग दावे किए हैं जिसे सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। मालती का कहना है कि अमाल ने शो में ओपनली झूठ बोला है।
बिग बॉस 19 के फिनाले से कुछ कदम दूर ही मालती चाहर का सफर खत्म हो गया। शो से बाहर होते ही मालती ने शो और बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर बात की। शो में मालती और अमाल की इक्वेशन को लेकर काफी चर्चा होती थी। मालती और अमाल शो से पहले कई बार मिले थे, लेकिन अमाल ने हमेशा इस बात को गलत बताया है। अमाल ने तो मालती को फैन गर्ल तक कहा था। अब मालती ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
क्या बोलीं मालती
द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए मालती ने बताया कि अमाल ने उनकी आंख में देखकर झूठ बोला, क्यों उन्होंने अमाल को कन्फ्रंट किया और कैसे उन्होंने इस अफवाह पर रिस्पॉन्ड किया जहां उन्हें अमाल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड कहा गया।
मालती ने अपना स्टैंड लिया और अमाल के बिहेवियर को डिसरिस्पेक्टिंग कहा। उन्होंने कहा, ‘पहली बात, मुझे बिल्कुल आइडिया नहीं था कि अमाल ये सब इसलिए कर रहे थे क्योंकि वह मेरे चेहरे पर अच्छे होते, तो मुझे कैसे पता चलता कि वह मेरे पीछे क्या कर रहे हैं। जब शहबाज आए और मुझे कहा कि अमाल ने कहा कि हम सिर्फ कुछ मिनट ही मिले, मुझे काफी गुस्सा आया। मुझे नहीं पता था अमाल ये सब बोल रहे हैं। जब मैंने अमाल से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 2 मिनट मिले थे किसी की पार्टी में।’
ऐसा दिखाया जैसे मैं उनकी फैन गर्ल हूं
मालती ने आगे कहा, ‘यह सब सच नहीं है। जब हम अंदर जा रहे थे हमने डिसाइड किया था कि हम ये कहेंगे कि हम सिर्फ 1 बार मिले हैं क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि लोग हमारा लिंक अप करें। यही वजह है कि मैंने नहीं बताया किसी को कि हम कितनी बार मिले। लेकिन मैंने यह भी नहीं कहा कि हम सिर्फ 5 मिनट के लिए मिले। शहबाज ने ऐसा दिखाया कि मैं अमाल की फैन गर्ल थी। मैंने अमाल से कहा कि मुझे सिर्फ 2 मिनट लगेंगे आपको गलत प्रूव करने में। लेकिन उन्होंने मेरी आंख में देखकर झूठ कहा। मुझे अभी तक समझ नहीं आया कि अमाल ने झूठ क्यों कहा।’
मालती ने कहा, ‘यहां तक कि हमें कन्फेशन रूम में भी बुलाया था और हमें इसे मामले को सॉल्व करने को कहा। लेकिन मैंने फिर अमाल को समझाया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे मुझपर गलत लाइट पड़ रही थी।’
अमाल ने शो से पहले किया था मैसेज
मालती से फिर पूछा गया कि अमाल को गुस्सा क्यों आया जब उन्होंने कहा कि अमाल ने उन्हें मैसेज किया था और उन्हें खूबसूरत कहा था। इस पर मालती ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आया कि वह क्यों डर गए थे जब मैंने कहा कि उन्होंने मुझे खूबसूरत कहा था। इसमें गलत क्या था? यहां तक कि घर में भी उन्होंने मुझे ब्यूटीफुल कहा तो मेरे लिए ये नॉर्मल था। किसी को गॉर्जियस कहना गलत कैसे हो सकता है। मुझे नहीं पता था कि शो में यह सब बोलकर उन्हें बुरा लगता।’
अमाल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड कहे जाने पर क्या बोलीं मालती
अमाल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड कहे जाने पर मालती ने कहा, ‘पहले तो अमाल से जाकर पूछें कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है भी? मुझे लगा कि वह झूठ बोल रहे थे, लेकिन मैं क्यों उन पर सवाल करती? मैं उनसे 3 महीने पहले मिली थी, लेकिन मुझे नहीं लगता उनकी गर्लफ्रेंड है, ना उन्होंने कभी बोला। उन्होंने बस यह कहा था कि वह किसी लड़की को प्यार करते हैं और वो वन साइडेड था। जब मैं बिग बॉस से पहले उनसे बात करती थी, मुझे तो इस बारे में कुछ पता नहीं था।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




