Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 19 Kartik Aaryan Ananya Panday To Bhojpuri Star Pawan Singh And Sunny Leone To Come In Finale
Bigg Boss 19 Finale में आएंगे कार्तिक-अनन्या, पवन सिंह और सनी भी बनाएंगे माहौल मजेदार

Bigg Boss 19 Finale में आएंगे कार्तिक-अनन्या, पवन सिंह और सनी भी बनाएंगे माहौल मजेदार

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के फिनाले में कई स्टार्स बतौर गेस्ट आने वाले हैं। शो में बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे आएंगे जो अपनी फिल्म का प्रमोशन भी साथ-साथ करेंगे।

Dec 07, 2025 07:31 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 का फिनाले है और सभी दर्शक इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सभी जानना चाहते हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा। हालांकि फिनाले से पहले कुछ अपडेट्स आए हैं जिसमें बताया गया है कि फिनाले में क्या-क्या होगा। कौन सेलेब्स गेस्ट बनकर आएंगे और फिनाले को और मजेदार बनाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन-कौन होंगे फिनाले में

बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के प्रमोशन के लिए आएंगे।

कार्तिक और अनन्या पांडे के अलावा करण कुंद्रा, सनी लियोनी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी आएंगे।

किनके बीच है आखिरी टक्कर

बता दें कि फिनाले में ट्रॉफी जीतने के लिए गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या के बीच टक्कर है। इससे पहले विकिपीडिया के एक पेज में गौरव खन्ना को विनर घोषित करके बताया गया जो स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ। सभी को लगा कि गौरव ही विनर हैं। हालांकि उस पेज को कोई भी एडिट कर सकता है तो अभी विनर को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

वहीं सभी फाइनलिस्ट को फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गौरव खन्ना को टीवी सेलेब्स का खूब सपोर्ट मिल रहा है। उनके शो अनुपमा से रुपाली गांगुली और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया है और कहा कि गौरव ही विनर बनेंगे।

वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 19 का जो विनर बनेगा उसे ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी मिलेंगे बतौर प्राइज मनी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।