
Bigg Boss 19 : फरहाना भट्ट ने अमाल मलिक को कहा 'लव', सिंगर बोले- पहली बात तो मैं तुम्हारा…
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच कई बार लड़ाई होती रहती है। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसमें फरहाना ने अमाल मलिक को लव कहा तो जानें सिंगर ने उस पर क्या रिएक्शन दिया है।
बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट कई बार बाकी कंटेस्टेंट्स से पंगे लेती नजर आई हैं। अब फरहाना और अमाल का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों ड्यूटी को लेकर बहस करते हैं। इतना ही नहीं फरहाना इस दौरान अमाल को माय लव बोलती हैं जिस पर अमाल उन्हें बोलते हैं कि वह उनके लव नहीं हैं।

क्या किया फरहाना ने
प्रोमो की शुरुआत होती है फरहाना से जो बोलती हैं कि उनका मूड नहीं है काम करने का। कुनिका बोलती हैं कि ये क्या मूड नहीं है। हम भी कर रहे हैं न काम सुबह से।
इसके बाद अमाल बोलते हैं तुम फालतू में बवाल क्यों कर रहे हो। कुनिका फिर बोलती हैं कि आपके प्लेट सुबह से वहां पड़ा है मच्छर आ रहे हैं। फरहाना बोलती हैं कि 2-3 दिन से नहीं पड़ा है न, सुबह से ही है।
अमाल को फरहाना ने कहा माय लव
अमाल जब फरहाना को बार-बार काम करने को बोलते हैं तो वहबोलती हैं मैं नहीं करने वाली माय लव। इस पर अमाल बोलते हैं पहली बात तो मैं आपका लव नहीं और दूसरी बात अपना काम करो।
बता दें कि फरहाना भट्ट के परिवार वालों ने अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज किया है उनके फरहाना को आतंकवादी कहने पर।
फरहाना के परिवार ने लीगल नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने उस वीडियो को हटाने, पब्लिकली माफी मांगने और 1 करोड़ हर्जाना देने की डिमांड की है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




