
नेहल के साथ बेटे के करीब होने पर बसीर अली की मां ने कहा- काफी बुरा लग रहा है कि वह मेरे बच्चे को...
बसीर अली और नेहल के बीच शो में काफी करीब बॉन्डिंग दिख रही है। इस पर कुछ लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। अब बसीर अली की मां ने इन पर अपनी बात रखी और जानें बेटे को लेकर क्या कहा।
बिग बॉस के शो में कई जोड़ियां बनती हैं, कुछ गेम के लिए तो कुछ रियल में। हर सीजन एक कपल जरूर दर्शकों को मिलता है। अब बिग बॉस 19 में बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच काफी क्लोज बॉन्ड दिख रहा है। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ रहे हैं। हालांकि कुछ को लगता है कि ये दोनों सिर्फ गेम के लिए क्लोज आ रहे हैं। अब बसीर की मां का इस पर रिएक्शन आया है।

क्या बोलीं बसीर की मां
विरल भयानी को दिए इंटरव्यू में बसीर की मां अफशान खान ने इसे लव एंगल नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि नेहल सिर्फ बसीर की दोस्त है। उन्होंने यह भी क्लियर किया कि बसीर और नेहल सिर्फ 1 या 2 बार मिले हैं। दोनों जिम फ्रेंड्स हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘फरहाना, बसीर की दोस्त बनी थीं और वो सिर्फ हल्की लड़ाई थी। नेहल को वो अच्छा न हीं लगा और सोचा कि मैं उस जगह को लूं। इसके बाद नेहल ने फरहाना को बसीर से दूर रहने को कहा और कहा कि वो तुम्हारी लाइफ बर्बाद कर देगा। अब बताओ ये कैसा रिलेशनशिप है। यहां की उनकी दोस्ती भी गेम के लिए है।’
नेहल करती हैं लड़ाई प्लान
उन्होंने कहा, ‘बसीर अच्छा दोस्त है और जो भी फरहाना के साथ उनकी लड़ाई हुई वो नेहल ने प्लान की थी। बसीर को इसकी कोई आइडिया नहीं था। अगर मैं शो मैं जाती हूं, मैं उसे सब बताऊंगी। मुझे बसीर के लिए काफी बुरा लग रहा है। लोग उनकी मासूमियत का गलत फायदा उठा रहे हैं। दोनों फरहाना और नेहल उसके साथ गलत कर रहे हैं। बसीर के लिए सही नहीं है उसका किसी के साथ होना, नेहल के साथ भी नहीं।’
लोगों के रिएक्शन
बसीर की मां के इस स्टेटमेंट पर लोगों के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि बसीर की मां टिपिकल सासू मां की तरह बिहेव कर रही हैं। किसी ने लिखा कि बसीर की मां भी इस फेक लव से कन्विंस नहीं हो पाई है।
बता दें कि लास्ट वीकेंड का वार में नेहल ने एक रोमांटिक लाइन डेडिकेट की थी बसीर को कि वह उनके साथ काम करने के लिए कुछ भी करेंगी। इसके बाद से दोनों क्लोज हो गए। इसके बाद एक एपिसोड में नेहल, बसीर की गोद में सिर रखते हुए भी नजर आईं। इसके बाद दोनों बेड पर एक ही ब्लैंकेट में नजर आए थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




