
Bigg Boss 19 : क्या अशनूर को पिता ने दी बॉडी शेमिंग को यूज करने की सलाह? बोले- मेरा मकसद सिर्फ...
अशनूर कौर के पिता के कई वीडियोज वायरल हो रहे जिसमें बताया जा रहा कि एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें बॉडी शेमिंग स्टेटमेंट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। अब एक्ट्रेस के पिता ने इस पर सफाई दी है।
बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है और सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो में आए। अशनूर कौर के परिवार से उनके पिता गुरमीत सिंह आए। दोनों पापा-बेटी की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई। हालांकि शो से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसे शेयर करते हुए दावा किया गया कि वह बेटी को बोल रहे हैं कि तान्या के बॉडी शेमिंग कमेंट का फायदा उठाया जाए। अब इस पर अशनूर के पिता का रिएक्शन आया है।

क्या बोले अशनूर के पिता
गुरमीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कल के एपिसोड के बाद मैंने कई वीडियोज देखे जिसमें मैं बोल रहा हूं अशनूर को कि तान्या के बॉडी शेमिंग स्टेटमेंट का फायदा उठाओ। मैं ये क्लीयर करना ताहूंगा कि ये सब गलत है। मेरे शब्दों को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।’
गलत मतलब निकाला गया
उन्होंने आगे कहा, ‘जब अशनूर ने मुझसे तान्या को माफ करने को कहा तब बात बॉडी शेमिंग की नहीं हो रही थी। वो काफी फन मोमेंट था जो हमने एपिसोड में नहीं देखा क्योंकि एडिट की वजह से उसका अलग मतलब निकलता है।’
अशनूर को मोटिवेट करने गया, दूसरों को डिमोटिवेट नहीं
आखिर में उन्होंने कहा कि घर के अंदर कोई नेगेटिविटी नहीं है और यह काफी अच्छा मोमेंट था जहां सब साथ में बैठे। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी से रिक्वेस्ट करूंगा कि उस क्लिप को गलत तरीके में ना लें। मैं बिग बॉस के घर सिर्फ अशनूर को मोटिवेट करने गया था, किसी और को गिराने के लिए नहीं। मेरी हर कंटेस्टेंट के साथ अच्छी याद है चाहे वो ऑन एयर हुआ हो या नहीं।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




