Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 19 Amaal Mallik Does Vulgar Gesture Towards Tanya Mittal As He Says Mujhe Farak Nahi Padta Tu Mujhe Bhai Bol
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को कहा भैया, सिंगर ने अश्लील इशारा करते हुए कहा- तू मुझे...

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को कहा भैया, सिंगर ने अश्लील इशारा करते हुए कहा- तू मुझे...

संक्षेप:

अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच पहले काफी अच्छा बॉन्ड था, लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती में दरार आने लगी। अब हाल ही में दोनों के बीच एर टास्क के दौरान लड़ाई हो गई जहां तान्या, अमाल को भाई बोलती हैं।

Nov 12, 2025 09:42 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। कब दोस्त, दुश्मन बन जाएं और दुश्मन, दोस्त बन जाएं किसी को नहीं पता। अब बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान काफी हंगामे हुए। इतना ही नहीं अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच भी लड़ाई हो गई और सिंगर, तान्या को लेकर कुछ गलत इशारा करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हुआ क्या दोनों के बीच

दरअसल, टास्क के दौरान अमाल, तान्या का मजाक बनाते हैं कि वह खुद को सच्चा बोलती हैं। वह बाकी घरवालों को भी बोलते हैं कि अगर तान्या कैप्टेंसी के लिए खड़ी होती हैं तो क्या वे उन्हें सपोर्ट करेंगे तो ज्यादातर उनके विरोध में वोट करते हैं। तान्या को इस पर गुस्सा आ जाता है और वह अमाल को सबसे बड़ा झूठा बोलती हैं। इस पर अमाल, तान्या को गद्दार भी बोलते हैं।

तान्या ने अमाल को बोला भैया

तान्या जब अमाल पर कैमरे के सामने फेक का आरोप लगाती हैं तो वह उन्हें भैया भी बोल देती हैं। लेकिन इस पर अमाल उन्हें ऐसा जवाब देते हैं जो तान्या ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

अमाल का जवाब

अमाल एक वल्गर जेस्चर करते हुए बोलते हैं, इसको लगा ये भैया बोलेगी तो मेरा दिल टूट जाएगा पर मुझे घं* फर्क नहीं पड़ा। वह कुनिका सदानंद के सामने बोलते हैं तो एक्ट्रेस तुरंत उन्हें टोकती हैं और बोलती हैं शी...शी अमाल। तुम ऐसे एक्शन कैसे कर सकते हो।

इसके बाद तान्या और फरहाना उनसे दोबारा वो जब करने को बोलते हैं तो वह दोबारा करते हैं और बोलते हैं कि अगर वह गलत हैं तो उन्हें इसके लिए क्लास दे दी जाएगी।

टास्क के बारे में बता दें कि बिग बॉस के घर को पॉलिटिकल रैली में कन्वर्ट कर दिया जाता है जहां गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और शहबाज बदेशा को लीडर बनाया गया और बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके मेंबर के तौर पर ज्वाइन करना था। फरहाना, तान्या, कुनिका को ज्वाइन करते हैं। मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे, गौरव खन्ना को ज्वाइन करते हैं और मालती चहर, अशनूर कौर, शहबाज की पार्टी के मेंबर बनते हैं।

गौरव खन्ना की टीम पहला राउंड जीत जाती है और कुनिका की टीम को दूसरे राउंड का विनर बनाया जाता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।