Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 19 Amaal Mallik Calls Father Dabboo Failure Social Media Users Says Shame On You
Bigg Boss 19 : अमाल ने पिता डब्बू को कहा फेलियर, सोशल मीडिया पर लोग भड़के; बोले- अपने पिता को...

Bigg Boss 19 : अमाल ने पिता डब्बू को कहा फेलियर, सोशल मीडिया पर लोग भड़के; बोले- अपने पिता को...

संक्षेप: अमाल मलिक बिग बॉस में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बात करते हैं। अब हाल ही में गौरव खन्ना से एक बहस के दौरान उन्होंने अपने पिता को फेलियर कहा।

Fri, 14 Nov 2025 04:28 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में रोत हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। अमाल मलिक का भी गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है और हाल ही में उनकी गौरव खन्ना के साथ नेपोटिज्म को लेकर बहस हो गई। अमाल बहस में इतना बहक जाते हैं कि वह अपने पिता डब्बू मिलक को फेलियर तक बोल देते हैं और खुद को रिवर्स नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके इस स्टेटमेंट पर सब उनकी क्लास लगा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है मामला

दरअसल, अमाल नेपोटिज्म और इंसाइडर-आउटसाइडर डिबेट को लेकर गौरव से बहस करते हैं। गौरव बोलते हैं, जहां तुम्हारा स्ट्रगल शुरू होता है, वहां हमारा एस्पिरेशन है। इस पर अमाल बोलते हैं, उसी तरीके से जैसे एक कॉमन मैन खड़ा है महबूस स्टूडियो के बाहर, मेरा भाई और मॉम खड़े रहे। कोई डिफ्रेंस नहीं था।

गौरव बोलते हैं कि अमाल की फैमिली लीगेसी ने उनके लिए सलमान खान से मिलना आसान बना दिया जबकि उनके जैसे किसी इंसान को ऐसा मौका पाने में 20 साल लग सकते हैं।

अमाल, लेकिन इस बात को मानते नहीं हैं और वह बोलते हैं कि हर आर्टिस्ट एक जैसा स्ट्रगल फेस करते हैं। मालती भी इस बीच आती हैं और बोलती हैं कि हर इंसान का स्ट्रगल अलग होता है और इसे कम्पेयर नहीं करना चाहिए।

अमाल ने पिता को बताया फेलियर

अमाल फिर बोलते हैं कि मेरे पापा को कभी अनु मलिक का सपोर्ट नहीं मिला है। हम रिवर्स नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं सर। डब्बू मलिक फेलियर थे और मुझे इसे एडमिट करने में कोई दिक्कत नहीं है। मेरे पापा फेल हुए हैं।

लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अमाल के इस स्टेटमेंट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, अमाल अपने पिता की ही इंसल्ट कर रहे हैं और उन्हें फेलियर बो रहे हैं। आप मानते हो कि आपके पापा फेलियर हैं। एक ने लिखा, अपने पिता को फेलियर बोलना, आपको अमाल डिस्गस्टिंग मलिक पर प्राउड होना चाहिए। एक ने लिखा कि अमाल आप काफी बुरे हो, अपनी सक्सेस को प्रूव करने के लिए आप अपने पापा को ही फेलियर बोल रहे हो।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।