
Bigg Boss 19: सभी घरवाले हुए अभिषेक बजाज के खिलाफ, तान्या ने तो दे दी गाली
अभिषेक बजाज को बिग बॉस 19 का सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। लेकिन अब जो प्रोमो सामने आया है उसमें दिखा कि सभी घरवाले अभिषेक के खिलाफ खड़े होते हैं।
बिग बॉस 19 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि आने वाले एपिसोड में बड़े हंगामे होने वाले हैं। सभी घरवाले अभिषेक बजाज और अशनूर कौर पर भड़कते हैं। वहीं इसके बाद अभिषेक की सबसे लड़ाई भी हो जाती है और शहबाज के साथ तो बात हाथापाई तक आ जाती है।

क्या है प्रोमो में
प्रोमो में आप देखेंगे कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज साथ में बैठे होते हैं लिविंग एरिया में। इसके बाद फरहाना भट्ट आती हैं और उन पर चिल्लाती हैं कि तुम लोग बच्चे हो क्या। इसके बाद गौरव, अशनूर पर चिल्लाते हैं कि है ये बच्चों की टीम और तुम सबसे बड़ी बच्ची हो। नीलम भी गुस्सा करते हुए बोलती हैं कि अब भी महसूस नहीं अभिषेक को अपनी गलती पर।
अभिषेक फिर बोलते हैं कि तो आप लोग डरते हो मुझसे। इसके बाद तान्या बोलते हुए दिखती हैं कि कम से कम अशनूर सॉरी तो बोल रही है, तू साले अकेले गले मिलना चाहता है सीधा।
तान्या कि बात सुनकर अभिषेक को गुस्सा आ जाता है और वह बोलते हैं कि ये साले-साले क्या लगा रखा है, गाली कैसे दे रहे हो आप।
सब हुए अभिषेक के खिलाफ
गौरव वहीं अशनूर से कहते हैं कि अंदर ये सब चलेगा अभी पूरे हफ्ता। इसके बाद अभिषेक और शहबाज बदेशा के बीच लड़ाई होती दिख रही है। इस प्रोमो को शेयर कर लिखा गया है, ‘अब घर में छिड़ेगी बहस, जब घरवाले होंगे अभिषेक के विरोध।’
लोगों के रिएक्शन
इस पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, अभिषेक बजाज ने शो को इंट्रेस्टिंग बनाया है नहीं तो तान्या की बातें और अमाल के गाने सुन कर पक गए थे। एक ने लिखा कि अब एपिसोड देखने में मजा आएगा। वहीं एक ने लिखा कि तान्या तो संस्कारी बातें करती है तो फिर आज गाली कैसे दी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




