Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 19 Abhishek Bajaj Reacts To Dating Rumours With Ashnoor Kaur Says Pyaar To Bada Emotion Hai
Bigg Boss 19 : अशनूर कौर के साथ रिलेशन की खबरों पर अभिषेक बजाज बोले- प्यार तो बड़ा...

Bigg Boss 19 : अशनूर कौर के साथ रिलेशन की खबरों पर अभिषेक बजाज बोले- प्यार तो बड़ा...

संक्षेप: अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती बिग बॉस 19 में छाई हुई थी। लेकिन इसी बीच अभिषेक शो से बाहर हो गए। अभिषेक ने अब शो से बाहर आने के बाद अशनूर के साथ रिलेशन की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Tue, 11 Nov 2025 10:35 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 से हाल ही में अभिषेक बजाज आउट हो गए हैं। अभिषेक के बाहर होने से सभी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वह शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थे। शो के दौरान अभिषेक और अशनूर कौर के बीच काफी क्लोज बॉन्ड दिख रहा था। कई को तो लगा कि दोनों का रिलेशन शुरू हुआ है। अब शो से बाहर होने के बाद अभिषेक ने रिलेशन की खबरों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अशनूर को लेकर क्या बोले अभिषेक

जूम से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, ‘नहीं ये सिर्फ दोस्ती थी, पूरी दोस्ती है। प्यार तो बड़ा इमोशन है, आप प्यार से क्यों डरोगे? प्यार तो ताकत है उससे डरना क्यों है। अभी कुछ ऐसा नहीं है, इसको लेकर कोई और सोच नहीं है। हां, लेकिन क्यूट है, मुझे अच्छा लगा, रील्स के जरिए मैं उन मोमेंट्स को फिर जी रहा हूं। ये काफी प्यारी फीलिंग है।’

अशनूर जीते ट्रॉफी

अभिषेक ने आगे कहा, ‘मैं चाहता हूं कि अशनूर ये ट्रॉफी जीते और अभिनूर की जीत हो। बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस ने अभिषेक और अशनूर की जोड़ी का नाम अभिनूर रख दिया।’

अभिषेक ने आगे नियम तोड़ने वाली कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कहा, सच बताऊं तो वो हमारी गलती थी और इसे कबूलने से मैं मना नहीं करूंगा। मैं हमेशा उसके लिए सॉफी फील करूंगा, उसकी वजह से बाकी लोगों पर भी बात आई जो मेरे दोस्त थे, जिन्होंने मेरा स्टैंड लिया। मैं काफी सॉरी फील कर रहा था और मैं उनका शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा स्टैंड लिया था। लेकिन गलतियां इंसान से होती है, हम परफेक्ट नहीं हैं। लेकिन इसके लिए एलिमिनेशन होना ज्यादा है क्योंकि ये नॉमिनेशन नहीं एलिमिनेशन था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।