बादशाह से तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं ईशा? बोलीं- अब तो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बादशाह की एक्स वाइफ ईशा अब बिग बॉस 20 में आ गई हैं। शो में क्या वह दोबारा प्यार को मौका देना चाहेंगे, जानें इस सवाल पर उन्होंने क्या जवाब दिया।

isha rikhi says not ready for love again
दोबारा प्यार करने पर क्या बोलीं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी

ईशा रिखी बिग बॉस 20 में आ गई हैं। कुछ दिनों पहले ईशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं जब बादशाह के साथ तलाक की खबर सामने आई। अब बिग बॉस में जाकर ईशा अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। शो में जाने से पहले ईशा ने शो और पर्सनल लाइफ पर बात की। इसके अलावा ईशा से पूछा गया कि क्या वह शो में प्यार के लिए तैयार हैं तो जानें उन्होंने क्या कहा।

अपनी शांति को ना खोएं

ईशा से पहले पूछा गया कि सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ को रखने पर क्या उन्हें जज किया जाता है तो इस पर ईशा ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा कि कहते हैं टाइम बदल रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। सब अपनी लाइफ में किसी न किसी चीज से गुजर रहे हैं चाहे लड़का हो या लड़की। कुछ लोग बोल पाते हैं उस पर तो कुछ नहीं। लेकिन मैं प्रेफर करती हूं कि पहले अपनी शांति को प्रोटेक्ट करें। तो अगर कोई चीज आपकी शांति को खराब करता है तो ऐसा कुछ मत करो जिससे आपको हर्ट होगा।

ईशा को नहीं किसी बात का अफसोस

ईशा ने फिर कहा, 'मुझे किसी चीज का रिग्रेट नहीं हुआ है कभी किसी चीज का जो भी मैंने लाइफ में किया हो। बस कभी समय गलत होता है तो कभी सिचुएशन सही नहीं होती है।'

बिग बॉस में क्या प्यार के लिए तैयार हैं ईशा?

ईशा से फिर पूछा गया कि क्या आप प्यार के लिए तैयार हैं नहीं बिल्कुल नहीं। अब तो वो दरवाजा बंद हो गया है। उस दरवाजे पर अब 10-200 ताले लग गए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं प्यार को नहीं मानती और रिस्पेक्ट नहीं करती हूं। बस खुद के लिए तैयार नहीं हूं। दोस्ती मैं शो में रखूंगी, लेकिन प्यार नहीं।

ईशा से फिर पूछा गया कि शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स के पास्ट से रिलेटेड लोगों को बुलाया जाता है तो अगर वो आदमी आपकी लाइफ से आता है तो क्या आप उन्हें फेस करने के लिए तैयार हैं शो में? इस पर ईशा ने कहा, ‘मैं इस सवाल को जवाब देने के लिए अभी कम्फर्टेबल नहीं हूं।’

ईशा बोलीं मैं कमजोर नहीं हूं

ईशा ने यह भी कहा, ‘लोग सोचते हैं कि मैं कमजोर इंसान हूं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। बस ऐसी सिचुएशन हो जाती है कि आपको कमजोर फील होता है, लेकिन आप होते नहीं हो। मैं स्ट्रॉन्ग गर्ल हूं। मैंने अपनी लाइफ में काफी चीजों को झेला है। मैं 8 साल की थी जब मैंने अपने पिता को खोया। मैं बस चाहती हूं कि बिग बॉस में दर्शकों को ईशा के कई रूप दिखे।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसबादशाह से तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं ईशा? बोलीं- अब तो…