मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाएं, 3 इडियट्स के चतुर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘3 इडियट्स’ में साइलेंसर का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी बैद्य ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर कहा, मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए।

3 इडियट्स

फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर रामालिंगम उर्फ साइलेंसर' का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में लोगों से अपील की कि वे सोनम वांगचुक की मांगों पर ध्यान दें और उनकी आवाज को आगे बढ़ाएं।

मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए - ओम

वीडियो की शुरुआत में ओमी वैद्य कहते हैं, 'मेरे पास आप सभी के लिए एक जरूरी मैसेज है। मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए।' इसके बाद उन्होंने बताया कि '3 इडियट्स' का किरदार फुंसुख वांगडू, जिसे फिल्म में आमिर खान ने निभाया था, वास्तविक जीवन के शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित है। ओमी वैद्य कहते हैं, 'सोनम वांगचुक एक शिक्षक, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक हैं। मुझे उनसे मिलने का मौका मिला है। वो बेहद ईमानदार और प्रेरणादायक इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई शानदार काम किए हैं।'

इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

सोनम वांगचुक 17 दिनों से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं

क्या हैं सोनम वांगचुक की मांगे?

उन्होंने आगे कहा, 'अभी वह लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर काफी नीचे जा चुका है। मुझे नहीं पता कि मीडिया इस बारे में कितना दिखा रहा है, लेकिन यह बेहद गंभीर मामला है।' सोनम वांगचुक की मांगों का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा, 'उनकी शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख और पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों को लेकर चिंताएं हैं। आप उनकी हर बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि इतने प्रेरणादायक इंसान की मौत हो जाए।'

Sonam Wangchuk hunger strike

ओमी की लोगों से अपील

ओमी वैद्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा, 'हम सभी अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त रहते हैं, लेकिन अगर आप कुछ मिनट निकालकर इन मुद्दों के बारे में जानेंगे तो हो सकता है कि आपको भी लगे कि ये आपके, आपके परिवार या आपके दोस्तों से जुड़े मुद्दे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहता कि सोनम वांगचुक की मौत हो। मुझे यकीन है कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे। कृपया इस मुद्दे पर आवाज उठाइए, सोशल मीडिया पर इसे शेयर कीजिए और अगर आप सच में परवाह करते हैं तो अपने जनप्रतिनिधियों तक भी अपनी बात पहुंचाइए। क्योंकि ये मुद्दे मायने रखते हैं।'

गोविंदा ने अनाउंस किया अपना कमबैक, इस एक्ट्रेस के साथ फिल्म में आएंगे नजर

3 Idiots Movie

यहां देखिए ओमी का वायरल वीडियो

ओमी वैद्य का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे शेयर करते हुए सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं।

3 Idiots Sequel: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट, कहा- ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में राजू, रैंचो और फरहान…

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।