Bigg Boss 19: अमाल को नॉमिनेट करना चाहती हैं तान्या, नीलम से पूछा- अगर मैं चली गई तो तुझे दुख होगा?
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार पर अमाल मलिक ने सलमान खान से कहा कि तान्या मित्तल उनकी बहन हैं। वहीं सोमवार के एपिसोड में तान्या बिग बॉस से कहती नजर आईं कि उन्हें अमाल को नॉमिनेट करना है।

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशंस पर बात हुई। तान्या मित्तल, जिन्होंने वीकेंड का वार पर सलमान खान के सामने कहा कि वह अमाल मलिक को अपना भाई मानती हैं, उन्होंने बिग बॉस से कहा कि उन्हें अमाल को नॉमिनेट करना है। वह बोलीं, ‘बिग बॉस आप मुझे नॉमिनेशन में बोलने का मौका देना क्योंकि मुझे अमाल को नॉमिनेट करना है।’
‘अरे वाह! मजा आएगा’
इसके बाद, तान्या और फरहाना भट्ट एलिमिनेशन पर बात करने लगीं। फरहाना ने तान्या से कहा, ‘अगर तू इस घर से बाहर चली जाएगी तो नीलम गिरी को फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन नीलम जाएगी तो तुझे फर्क पड़ेगा।’ ये सुनने के बाद तान्या ने नीलम को अपने पास बुलाया और फरहाना के सामने कहा, ‘अगर इस हफ्ते मैं चली जाती हूं…।’ नीलम बोलीं, ‘अरे वाह!’ तान्या बोलीं, ‘तुझे दुख होगा?’ नीलम ने कहा, ‘नहीं! मजा आएगा।’
‘मेरे लिए कपड़े भेजना’
नीलम ने आगे कहा, ‘सुन तू घर जाकर हमारे लिए दबाकर वोट करना। पोस्टर्स लगाना अपने गांव में।’ तान्या बोलीं, ‘ग्वालियर।’ नीलम ने आगे कहा, ‘मेरे लिए अच्छे कपड़े भेजना। जूलरी भी भेजना अच्छी-अच्छी खरीदकर। ठीक?’ नीलम की बात सुनकर तान्या हंसने लगीं।
कौन होगा इस हफ्ते नॉमिनेट?
सोशल मीडिया पेज BBTak के मुताबिक, इस हफ्ते गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और नीलम गिरी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होंगे। वहीं अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद सेव हो जाएंगे। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस बार नीलम गिरी या अशनूर में से कोई एक एलिमिनेट होगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें



