Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Become This Week Boss Meter Winner
Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के सिर पर सजा इस हफ्ते का 'बॉस मीटर' विनर, देखते रह गए मास्टरमाइंड

Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के सिर पर सजा इस हफ्ते का 'बॉस मीटर' विनर, देखते रह गए मास्टरमाइंड

संक्षेप:

शो का वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और तान्या मित्तल को जमकर लताड़ लगाते नजर आएंगे। वीकेंड के वार से पहले ही बॉस मीटर विनर का नाम सामने आ गया है।

Nov 08, 2025 01:05 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 Boss Meter: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। शो को लेकर हर पल नई अपडेट सामने आ रही है। बिग बॉस का घर एक तरफ जहां युद्ध का मैदान बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरह अब घर में बने फेक रिश्तों पर से पर्दे उठ रहे हैं। इस वीक शो का वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और तान्या मित्तल को जमकर लताड़ लगाते नजर आएंगे। वीकेंड के वार से पहले ही बॉस मीटर विनर का नाम सामने आ गया है। आइए जानते हैं किसके सिर सजा ये ताज?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'बॉस मीटर' का खिताब ले उड़ा ये खिलाड़ी

'बिग बॉस 19' के हफ्ते के 'बॉस मीटर' का रिजल्ट सामने आ चुका है। 'बॉस मीटर' का ताज इस हफ्ते किसी और के सिर पर नहीं बल्कि मृदुल तिवारी के सिर पर सजा है। मृदुल ने घर के कई धुरंधरों को पीछे कर ये खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें बिग बॉस के घर में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, अमाल मलिक को स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर

'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में अब वीकेंड के वार से पहले नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से दो पर गाज गिरी है। शो से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज बाहर हो गए हैं। अभिषेक शुक्रवार के अंतिम वोटिंग ट्रेंड्स में दूसरे नंबर पर चल रहे थे। ऐसे में उनका शो से बाहर होना फैंस के लिए तगड़ा झटका है। हालांकि, नीलम को सबसे कम वोट मिले थे।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।