Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bigg Boss 19 Amaal Mallik Brother Armaan live concert bonfire inside salman Khan reality show fans eagerly waiting
बिग बॉस घरवालों को देंगे सरप्राइज, अमाल के भाई खास माहौल में करेंगे लाइव सिंगिंग

बिग बॉस घरवालों को देंगे सरप्राइज, अमाल के भाई खास माहौल में करेंगे लाइव सिंगिंग

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक घर के अंदर आएंगे। अरमान मलिक घर के अंदर रुकेंगे तो नहीं, लेकिन वो गाने गाकर घरवालों का मनोरंजन जरूर करेंगे। 

Nov 19, 2025 07:10 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में अब फैमिली वीक में अमाल मलिक से मिलने उनके भाई अरमान मलिक आएंगे। अरमान मलिक कई मौकों पर कह चुके हैं कि उन्हें बिग बॉस देखना पसंद नहीं है, लेकिन फिर भी वो अपने भाई को सपोर्ट कर रहे हैं। अमाल मलिक के भाई की एंट्री प्रणित मोरे के भाई के संग हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमाल मलिक के भाई अरमान घर में रुकेंगे नहीं। अरमान के आने पर बिग बॉस घरवालों को एक खास सरप्राइज भी देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर में लाइव सिंगिग करेंगे अरमान मलिक

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाला पेज bigboss__khabriii की मानें तो घर में अरमान मलिक के आने पर घर का माहौल म्यूजिकल होगा। बिग बॉस घरवालों के लिए बॉन फायर का इंतजाम करेंगे। बिग बॉस कहेंगे कि मैंने माहौल बना दिया है, बाकी आप लोग देख लो। अरमान मलिक घरवालों के लिए लाइव सिंगिंग करेंगे। वहीं, प्रणित मोरे घरवालों के लिए स्टैंडअप करेंगे।

अरमान को देख इमोशनल होंगे अमाल मलिक

रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक बस कुछ देर के लिए ही घर में आएंगे। वो घर में नाइट स्टे नहीं करेंगे। अमाल मलिक अपने भाई को देखकर बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएंगे। अमाल मलिक कई बार घर में अपने भाई संग अपने रिश्तों पर बात कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक घर में आकर तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद और शहबाज बदेशा को उनके भाई का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद करेंगे।

घर में अबतक आ चुके हैं ये घरवाले

बता दें, घर में अबतक अशनूर के पिता, कुनिका के बेटे और गौरव खन्ना की पत्नी आ चुकी हैं। गौरव खन्ना की पत्नी अभी घर में बनी हुई हैं। वहीं, अशनूर के पिता और कुनिका के बेटे घर से बाहर आ चुके हैं। फैंस को अब बाकी बचे हुए घरवालों का इंतजार है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।